ePaper

BOKARO NEWS : डुमरी के सर्वांगीण विकास के लिए एक मौका दें : नेहा

Updated at : 13 Nov 2024 11:50 PM (IST)
विज्ञापन
BOKARO NEWS : डुमरी के सर्वांगीण विकास के लिए एक मौका दें : नेहा

BOKARO NEWS : डुमरी की एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी के पक्ष में बुधवार को आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो की पत्नी नेहा महतो ने नावाडीह की कई पंचायतों में पदयात्रा कर वोट मांगा.

विज्ञापन

नावाडीह. डुमरी की एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी के पक्ष में बुधवार को आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो की पत्नी नेहा महतो ने नावाडीह की कई पंचायतों में पदयात्रा कर वोट मांगा. हेलीकॉप्टर से नावाडीह स्थित बिनोद बिहारी महतो ग्रामीण स्टेडियम पहुंचीं. इसके बाद बस स्टैंड स्थित बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद नावाडीह, खरपीटो, आहरडीह, सुरही व सहरिया आदि पंचायत के गांवों में पदयात्रा की. इस दौरान नुक्कड़ सभाओं में कहा कि डुमरी की जनता 20 वर्षों से एक दल को अपना आशीर्वाद देती आयी है. डुमरी का जितना विकास होना चाहिए था, नहीं हुआ. आजसू को एक मौका दें. आगे कहा कि सरकार विधवा, वृद्धा एवं दिव्यांग की पेंशन रोक कर महिलाओं को पैसे दे रही है. यह चुनाव बाद बंद हो जायेगा. प्रत्याशी यशोदा देवी ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त इस सरकार से राज्य की जनता त्रस्त है. इस बार एनडीए की सरकार बनेगी. डुमरी में भी परिवर्तन की आवश्यकता है. सेवा का एक मौका दें. मौके पर आजसू जिलाध्यक्ष सचिन महतो, केंद्रीय सचिव अलाउद्दीन अंसारी, मुखिया संघ जिलाध्यक्ष जयलाल महतो जैली, कमलेश कुमार, जिप सदस्य कुमारी खुशबू, सांसद प्रतिनिधि सुरेश कुमार महतो, भाजपा नेता निर्मल महतो, प्रखंड अध्यक्ष गोबिंद महतो, रणविजय सिंह, दशरथ महतो, फूलचंद किस्कू, सुरेंद्र कुमार साव, योधी महतो, प्रेमचंद महतो, धनेश्वर ठाकुर, अर्जुन महतो, दीपक महतो, भगीरथ महतो आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola