PHOTOS: बोकारो स्टील में गैस लीक की खबर से मची अफरा-तफरी, जारी हुआ ये संदेश

बोकारो स्टील प्लांट में गैस लीक की खबर से अफरा-तफरी मच गई. एक संदेश जारी करके प्लांट में काम कर रहे लोगों से कहा गया कि वे तत्काल बाहर निकल जाएं. देखें PHOTOS.
Bokaro Steel Gas Leak PHOTOS|बोकारो स्टील संयंत्र में गैस लीक की खबर के बाद शनिवार (6 अप्रैल) को अफरा-तफरी मच गई. एक संदेश जारी हुआ कि गैस लीक हो गया है. लोग प्लांट से तुरंत बाहर निकल जाएं. हालांकि, साथ ही यह भी कहा गया कि पैनिक होने की जरूरत नहीं है.

बोकारो स्टील में इस कथित गैस लीक की खबर के बाद अनाउंसमेंट करके लोगों से प्लांट से बाहर निकल जाने के लिए कहा गया. घोषणा करके यह भी बताया गया कि किस इलाके के कर्मचारियों को बाहर निकलना है और किस इलाके में उन्हें नहीं जाना है. इसके बाद कर्मचारी और अधिकारी प्लांट से बाहर निकल गए.

दूसरी तरफ, इंजीनियर्स ने जांच का काम शुरू कर दिया. जांच के बाद कहा गया कि घबराने की कोई बात नहीं है. कोई गैस लीक नहीं हुआ है. न ही इसमें किसी को कोई नुकसान पहुंचा है. मेंटेनेंस कार्य की वजह से पाइपलाइन में आग लग गई, जिसकी वजह से धुआं फैल गया है. यह गैस लीक नहीं है. इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली.

बोकारो शहर में स्थित बोकारो स्टील लिमिटेड प्रबंधन की ओर से इसके बाद कई तस्वीरें जारी की गईं, जिसमें बताया गया कि प्लांट में किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है. लोग अपने काम पर लौट सकते हैं. प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई कि बीएसएल के प्लांट के मिक्स्ड गैस पाइपलाइन में मेंटेनेंस का काम चल रहा था. इसके जरिए ही हॉट स्ट्रिप मिल के री-हीटिंग फर्नेस में गैस की सप्लाई होती है. मेंटेनेंस के तहत एक कंपेंसेटर को चेंज किया जा रहा था. इसके लिए पाइपलाइन में कटिंग व वेल्डिंग का काम चल रहा था.

वेल्डिंग के दौरान उससे निकली चिंगारी से पाइपलाइन के अंदर में जमे नेप्था, सल्फर व अन्य ज्वलनशील सामग्रियों में आग लग गई. इसकी वजह से काफी धुआं निकला. पाइपलाइन के जरिए धुआं हॉट स्ट्रिप मिल तक फैल गया. इसमें कोई गैस नहीं था.

हालांकि, संदेश जारी होने के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. ठेका मजदूर व कर्मचारी प्लांट के मेन गेट और सीजेड गेट के साथ-साथ अन्य गेट से तुरंत प्लांट से बाहर निकल गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




