ePaper

पीएलएफआइ महिला विंग की कमांडर मैडमजी समेत चार गिरफ्तार

Updated at : 31 Aug 2020 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
पीएलएफआइ महिला विंग की कमांडर मैडमजी समेत चार गिरफ्तार

पीएलएफआइ महिला विंग की कमांडर एवं संरक्षक काजल विश्वकर्मा ऊर्फ मैडमजी को उनके 3 अन्य सहयोगियों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इनकी गिरफ्तारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित हत्यारी के एक ढाबा से हुई.

विज्ञापन

हजारीबाग (शंकर प्रसाद) : पीएलएफआइ महिला विंग की कमांडर एवं संरक्षक काजल विश्वकर्मा ऊर्फ मैडमजी को उनके 3 अन्य सहयोगियों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इनकी गिरफ्तारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित हत्यारी के एक ढाबा से हुई.

पकड़े गये नक्सलियों में बड़कागांव थाना क्षेत्र के आंगो निवासी एरिया कमांडर नंद किशोर महतो उर्फ महतो जी, इचाक भुसवा के शफीक अंसारी एवं बोकारो पेटरवार थाना के बांधवा निवासी वीर कुमार रजवार उर्फ हीरालाल रजवार शामिल हैं.

इनके पास से एक देशी कट्टा, .315 एमएम के तीन जिंदा कारतूस, एक लोडेड बंदूक, तीन मोबाइल फोन एवं एक कार जेएच01 बीके-3269 बरामद हुई है. हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस ने बताया कि पकड़े गये तीनों आरोपी हत्यारी के एक ढाबा में किसी को धमकाने व रंगदारी मांगने की योजना बना रहे थे.

Also Read: रिम्स से फिर जेल शिफ्ट होंगे लालू प्रसाद यादव! झारखंड हाइकोर्ट में राजद सुप्रीमो के खिलाफ दाखिल हुई जनहित याचिका

ये लोग हजारीबाग के बड़कागांव, केरेडारी, गिद्दी, उरीमारी, रामगढ़ के पतरातू, भुरकुंडा एवं कुजू, बोकारो के पेटरवार क्षेत्र में कोल कंपनियों एवं बड़े व्यवसायियों से लेवी वसूली करते हैं. हत्यारी ढाबा में ओएनजीसी कंपनी और अन्य कोयला ट्रांसपोर्टरों से रंगदारी मांगने की योजना बना रहे थे.

काजल करती थी लेवी की वसूली

एसपी ने बताया कि पकड़े गये उग्रवादी पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप एवं अवधेश जायसवाल उर्फ चूहा जी के लिए काम करते थे. दिनेश गोप और अवधेश जायसवाल के निर्देश पर रांची सिकिदरी की काजल विश्वकर्मा संगठन द्वारा मांगी गयी राशि की उगाही करती थी.

संगठन के लिए हथियार लाने एवं ले जाने का भी काम करती थी. एसपी ने कहा कि व्यापारियों और कंपनियों से लेवी की तय राशि सिविल ड्रेस में जाकर लाती थी. पुलिस को चकमा देने के लिए महिला काजल को यह जिम्मेदारी दी गयी थी.

नंद किशोर ने की थी नानो राणा की हत्या

एसपी ने कहा कि पकड़े गये आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि व्यवसायी नानो राणा बड़कागांव की हत्या नंद किशोर महतो ने की थी. बड़कागांव रोड से दक्षिण उरीमारी, रामगढ़ जिला क्षेत्र में नंदकिशोर महतो एरिया कमांडर के रूप में काम करता था.

शफीक अंसारी द्वारा कोयला व्यवसायी, ठेकेदारों एवं अन्य का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराना, हथियारों को साथियों को पहुंचाने का काम करता था. वहीं, वीर कुमार रजवार साथियों तक हथियार पहुंचाने एवं पीएलएफआइ की महिला विंग की मुख्य कमांडर काजल विश्वकर्मा की मदद करना था.

नंद किशोर महतो पर दर्ज हैं आधा दर्जन मामले

एरिया कमांडर नंद किशोर महतो उर्फ महतो जी पर विभिन्न थाना में आधा दर्जन मामले दर्ज हैं. बड़कागांव थाना, उरीमारी, पतरातू में रंगदारी, लेवी वसूली, हत्या, सीएलएस एक्ट के मामले दर्ज हैं. चार मामले बड़कागांव थाना में दर्ज हैं.

Also Read: Indian Railways News: पलामू टाइगर रिजर्व में मालगाड़ी से कटकर नवजात सहित 5 हिरण की मौत

जून, 2020 से अब तक एक दर्जन पीएलएफआइ संगठन के उग्रवादियों को हजारीबाग पुलिस ने गिरफ्तार किया है. छापामारी दल में विष्णुगढ़ एसडीपीओ, मुफस्सिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह समेत कई पदाधिकारी शामिल थे.

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola