BOKARO NEWS : ललपनिया में सोलर पावर प्लांट का सीएम कल करेंगे शिलान्यास
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Sep 2024 12:15 AM
BOKARO NEWS :ललपनिया में लगने वाले 50 मेगावाट के सोलर पावर प्लांट का शिलान्यास मंगलवार को मुख्यमंत्री करेंगे.
महुआटांड़. झारखंड सरकार का एकमात्र ताप विद्युत संयंत्र ललपनिया स्थित तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन बहुत जल्द ग्रीन एनर्जी प्रोडक्शन हाऊस में शामिल हो जायेगा. यहां लगने वाले 50 मेगावाट के सोलर पावर प्लांट का शिलान्यास मंगलवार को मुख्यमंत्री करेंगे. पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो ने बताया कि मंगलवार को चंदनकियारी में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है, जहां से वह सोलर पावर प्लांट का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे.
मालूम हो कि 29 अगस्त को कैबिनेट से सोलर पावर प्लांट के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली थी. इसकी स्थापना को प्राक्कलित राशि 275 करोड़ रुपये (राज्यांश की राशि 82.50 करोड़) की प्रशासनिक स्वीकृति तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 में बजट उपबंधित राशि 50 करोड़ रुपये ऋण स्वरूप तेनुघाट विद्युत निगम लिमिटेड को विमुक्त करने की स्वीकृति दी गयी. 13 सितंबर को इसकी प्रशासनिक स्वीकृति मिली. लगभग 200 एकड़ भूमि में सोलर पैनल और अन्य उपकरण लगाये जायेंगे. बहुत जल्द इसकी निविदा भी प्रकाशित होगी. टीवीएनएल एमडी अनिल कुमार शर्मा इस दिशा में तैयारियों पर बल दे रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










