पूर्व सांसद ने राहत सामग्री की दूसरी खेप किया रवाना
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 Apr 2020 3:06 AM
बेरमो : गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कोरोना संक्रमण को लेकर देश में लगे लॉकडाउन के मद्देनजर निजी मद से खाद्यान्न सहित अन्य सामग्रियों को संसदीय क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना शुरू किया है. चावल, दाल आलू के अलावा सेनेटाइजर, मास्क व साबुन से भरा एक वाहन शनिवार को नावाडीह प्रखंड […]
बेरमो : गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कोरोना संक्रमण को लेकर देश में लगे लॉकडाउन के मद्देनजर निजी मद से खाद्यान्न सहित अन्य सामग्रियों को संसदीय क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना शुरू किया है. चावल, दाल आलू के अलावा सेनेटाइजर, मास्क व साबुन से भरा एक वाहन शनिवार को नावाडीह प्रखंड अंतर्गत उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र ऊपरघाट के जरूरतमंदों के लिए फुसरो स्थित अपने आवासीय कार्यालय से रवाना किया. राहत सामग्रियों की यह दूसरी खेप थी. श्री पांडेय ने शनिवार को एक बातचीत में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों को चिह्नित कर उनके बीच खाद्यान्न सहित अन्य सामग्री उपलब्ध कराने का काम करेंगे. कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा. संसदीय क्षेत्र में सभी जरूरी सामग्रियों को उपलब्ध कराने का उन्होंने आश्वासन दिया. उन्होंने इस विकट घड़ी में कोरोना प्रभावितों की सभी प्रकार की सहायता के लिए लोगों से आगे आने की अपील की. इस दौरान उन्होंने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










