नामांकन के लिए कोई पहुंचा इनोवा-स्कार्पियों पर, तो कोई बैलगाड़ी से

Updated at : 07 May 2024 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
नामांकन के लिए कोई पहुंचा इनोवा-स्कार्पियों पर, तो कोई बैलगाड़ी से

गिरिडीह लोकसभा

विज्ञापन

बोकारो. लोकसभा चुनाव-2024 में प्रत्याशियों के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. कोई गाड़ियों का काफिला लेकर नामांकन करने पहुंच रहा है, तो कोई भारी भीड़ लेकर अपनी ताकत दिखा रहा है. नामांकन करने के लिए कोई इनोवा-स्कार्पियों पर पहुंच रहा है, तो कोई बैलगाड़ी से. सोमवार को डीसी बोकारो समाहरणालय का नजारा कुछ ऐसा हीं था. यहां गिरिडीह लोकसभा का नामांकन का अंतिम दिन था. भाजपा समर्थित आजसू प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी इनोवा से तो कांग्रेस समर्थित झामुमो प्रत्याशी मथुरा महतो स्कार्पियों से नामांकन करने समर्थकों के साथ पहुंचे.

निर्दलीय प्रत्याशी इमाम सफी बैलगाड़ी से पहुंचे

वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी इमाम सफी बैलगाड़ी से नामांकन करने पहुंचे, जिसे देख लोग दंग रह गये. झारखंड की परंपरागत विरासत व संस्कृति को बचाने का संदेश दिया. कलेक्ट्रेट पहुंचने पर इमाम सफी बैलगाड़ी से उतरे और अंदर दाखिल हुए, फिर, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन किया.

उमस भरी गर्मी पर भारी पड़ा समर्थकों का जुनून और जोश

चिलचिलाती धूप, लू व उमस भरी दुपहरिया में नामांकन हुआ. लेकिन, उमस और प्रचंड गर्मी भी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जुनून और जोश नहीं रोक पायी. एनडीए व इंडिया के कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी के नामांकन दाखिल कार्यक्रम में पहुंचे. इसके बाद सभी सभास्थल के लिए रवाना हो गये. एनडीए का नामांकन सभा जैनामोड़ में हुआ, जबकि इंडिया का सेक्टर पांच स्थित लाइब्रेरी मैदान में. दोनों स्थानों पर समर्थक देर तक जमे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola