तेलमच्चो चेकनाका पर वाहन से पांच लाख रुपये जब्त

Updated at : 15 May 2024 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
तेलमच्चो चेकनाका पर वाहन से पांच लाख रुपये जब्त

वाहन धनबाद से बोकारो होते हुए भुवनेश्वर जा रहा था.

विज्ञापन

बोकारो. चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेलमच्चो चेकनाका के समीप बुधवार को एफएसटी के दंडाधिकारी परमेश्वर मांझी व एसआइ बालेश्वर पासवान ने एक वाहन ओडी 02एपी 3028 से पांच लाख रुपये जब्त किये. वाहन धनबाद से बोकारो होते हुए भुवनेश्वर जा रहा था. चालक अनिल यादव ने बताया कि भुवनेश्वर में एक शादी समारोह में पैसा लेकर जा रहे थे. शादी में पैसा खर्च करना है. टीम ने पैसे से जुड़े कागजात उपलब्ध कराने को कहा है. जब्त रुपये अनिल यादव के ही हैं. श्री यादव बनगांव भूमिहार (उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला के थाना बदलापुर) के रहनेवाले हैं.

पिंड्राजोरा पुलिस ने 70 बोतल बीयर किया जब्त

पिंड्राजोरा. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पिंड्राजोरा थाना के पास पुलिस चेकिंग के दौरान पिंड्राजोरा पुलिस ने बुधवार को 70 बोतल बीयर जब्त किया. जानकारी के अनुसार बाइक (जेएच 09 बीएफ 9741) से बीयर ले जाया जा रहा था. पिंड्राजोरा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार की मौजूदगी में थाना के समक्ष बाइक को रोका गया. इस दौरान 70 बोतल बीयर जब्त किया गया. पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया गया है. चालक केशू महतो (35) को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola