Bokaro News : बेलुट में पांच दिवसीय यज्ञ शुरू

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बेलुट में पांच दिवसीय यज्ञ शुरू

Bokaro News : चास प्रखंड के बेलुट में पांच दिवसीय यज्ञ शुरू हुआ.

विज्ञापन

चास प्रखंड अंतर्गत ब्राह्मण द्वारिका पंचायत के बेलुट गांव में पांच दिवसीय श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ सोमवार से कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ. कलश यात्रा चेचकाधाम से बेलुट स्थित यज्ञ मंडप तक निकाली गयी. इसमें शामिल श्रद्धालु भक्ति गीत गाते और जयकारे लगाते हुए चल रहे थे. इससे वातावरण भक्तिमय हो गया. कलश यात्रा में आचार्य रंजीत गोस्वामी शास्त्री, प्रांशु दुबे, परमानंद पांडे, दिनेश गोस्वामी, रंजीत पांडे, मुख्य जजमान साहब महतो, सविता देवी व संचालन समिति के पदाधिकारी तथा ग्रामीण शामिल थे.

कांड्रा पांच दिवसीय यज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

चास प्रखंड अंतर्गत कांड्रा के बालाबांध धाम स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र पर पांच दिवसीय महायज्ञ और देव पूजन अनुष्ठान को लेकर सोमवार को कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें 201 युवतियां और महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं और योगीडीह स्थित इजरी नदी के तट पहुंची. यहां कलशों में जल भर कर कलश यात्रा मंदिर पहुंची. पंडित त्रिवेणी पांडय व अन्य पंडितों ने कलशों को स्थापित कराया. मौके पर प्रियदेव माहथा, माला देवी, राजदेव माहथा, विभुति पांडेय, विवेक सिंह, झारखंड माहथा, अजित सिंह, मनोज कुमार, सुखदेव माहथा, मथुरा प्रसाद माहथा, गुरुपद माहथा, मिथलेश माहथा, धरम देव, करम देव, नौरंग देव आदि लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola