कपड़े की दुकान में लगी आग, भारी नुकसान

पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के कुर्रा मोड़ के समीप की घटना
पिंड्राजोरा. पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के कुर्रा मोड़ के समीप एमके रेडिमेड नामक दुकान में सोमवार की रात लगभग 11 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इसमें दुकान में रखा कपड़ा, कंप्यूटर, लकड़ी का रेक ,नगदी सहित अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया. दुकान के मालिक राकेश कुमार प्रमाणिक ने बताया कि सोमवार की रात 8:30 बजे दुकान बंद कर के अपने ससुराल चला गया. मेरे मकान मालिक द्वारा 11 बजे दूरभाष के माध्यम से यह सूचना दी गयी कि तुम्हारी दुकान से धुंआ उठ रहा है. आनन-फानन में दुकान पहुंचा. शटर खोला, तो देखा कि सारा सामान जल रहा था. हल्ला करने पर आसपास के लोग पहुंचे व आग को पानी लाकर बुझाने की प्रयास करने लगे. आग नहीं बुझने पर सूचना अग्निशमन दल को दी. दल के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था. दुकानदार द्वारा आग लगी की सूचना लिखित रूप से पिंड्राजोरा थाना व अग्निशमन दल को दी गयी है, जिसमें 14 लाख का सामाज जलने का उल्लेख किया गया है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










