Bokaro News :रैयतों ने ओएनजीसी जीसीएस गेट किया जाम

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 09 Jan 2026 1:47 AM

विज्ञापन

Bokaro News : प्रबंधन के आश्वासन के बाद भी नहीं हुई कोई पहल

विज्ञापन

Bokaro News : गोमिया. रोजगार की मांग को लेकर ग्रामीण रैयत संघर्ष समिति एवं प्रभावित ग्रामीणों ने गुरुवार को ओएनजीसी जीसीएस गेट को जाम कर दिया. आंदोलनकारियों का कहना है कि ओएनजीसी प्रबंधन बार-बार बैठक कर आश्वासन देता है, लेकिन जमीन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है. ग्रामीणों ने बताया कि करीब पांच महीने पहले भी गेट जाम व धरना दिया गया था. इसके बाद 27 सितंबर 2025 को एसडीओ, ओएनजीसी अधिकारियों तथा प्रभावित रैयतों के साथ बैठक हुई थी, जिसमें रोजगार देने का निर्णय लिया गया था और उसकी लिखित कार्यवाही भी उपलब्ध करायी गयी थी. इसके बाद 20 नवंबर 2025 को एसडीओ कार्यालय में ओएनजीसी के अधिकारी पीके भगत, विपिन कुमार, सिक्योरिटी इंचार्ज और संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ बैठक हुई. इसमें तय हुआ था कि सात जनवरी से पहले 28 रैयतों को नियोजन दिया जायेगा, लेकिन अब तक किसी को रोजगार नहीं मिला. आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि ओएनजीसी प्रबंधन केवल पत्राचार कर ग्रामीणों को गुमराह कर रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक रोजगार नहीं दिया जायेगा, गेट जाम जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola