Bokaro News : कुआं में गिर कर किसान की मौत

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : कुआं में गिर कर किसान की मौत

Bokaro News : पेटरवार में कुआं में डूबने से एक किसान की मौत हो गयी.

विज्ञापन

पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत दारीद पंचायत के रजक टोला में फोर लेन सड़क के किनारे एक कुआं में डूबने से कसमार थाना क्षेत्र के दांतू गांव निवासी किशोरी सिंह (55 वर्ष) की मौत हो गयी. रविवार को शव मिला. किशोरी सिंह दारिद रजक टोला स्थित अपने खेत में लगायी गयी सब्जी की फसल देखने शनिवार की देर शाम को गये थे. इसी दौरान कुएं में गिर गये. स्थानीय लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी अधिक होने के कारण उन्हें बाहर नहीं निकाला जा सका और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी.

परिजनों को दी गयी सहायता राशि

घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कर रही एजेंसी पर लापरवाही का आरोप लगाया. कहा कि कुएं का समतलीकरण या घेराबंदी नहीं की गयी, जिसके कारण यह हादसा हुआ. बाद में पुलिस, निर्माण एजेंसी एनजी कंपनी के प्रतिनिधियों और परिजनों के बीच वार्ता हुई. कंपनी ने मृतक के परिवार को तत्काल 40 हजार रुपये की सहायता राशि दी. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया. मौके पर भाजपा नेता लक्ष्मण नायक, पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो सहित ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola