मां दुर्गा को विदाई, जगह-जगह प्रतिमा विसर्जन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Apr 2024 11:31 PM

विज्ञापन

मां दुर्गा को विदाई, जगह-जगह प्रतिमा विसर्जन

विज्ञापन

बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल स्थित संकट मोचन मंदिर प्रांगण में स्थापित मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार को स्थानीय कोनार नदी में किया गया. यहां महावीर मंगल सेवा दल के तत्वाधान द्वारा चैती दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया था. विसर्जन से पूर्व महिलाओं ने सिंदूर दान किया. इसके बाद महिलाओं ने आपस में सिंदूर खेला. इसके बाद विसर्जन जुलूस बोकारो थर्मल की आवासीय कॉलोनियों से होकर गुजरा. मौके पर प्राण गोपाल सेन, प्रदीप प्रसाद, श्रवण सिंह, भरत यादव, ए गणपति, आनंद यादव, बैद्यनाथ, बिनोद साव, भोला साव, विद्युत विश्वास, भूपेन कुमार, परमात्मा दीक्षित, विश्वनाथ यादव, ए कार्तिक, जसपाल सिंह, महादेव राम सहित अन्य लोग थे.

फुसरो.

पेटरवार प्रखंड के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर पिछरी में स्थापित मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार को दामोदर नदी में किया गया. इससे पूर्व मंदिर परिसर में आयोजित भंडारा में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. पिछरी बस्ती स्थित दुर्गा मंदिर से शोभायात्रा निकाल कर प्रतिमाएं विसर्जित की गयी. सैकड़ों लोग प्रतिमा के पीछे-पीछे अबीर-गुलाल उड़ाते और भजन कीर्तन गाते चल रहे थे. मौके पर पूजा समिति अध्यक्ष गणेश मिश्रा, सचिव दीपक मिश्रा, कोषाध्यक्ष गुलचंद मिश्रा, उपाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, उपसचिव बिरंची मिश्रा, संरक्षक पूर्व मुखिया छत्रधारी मिश्रा, पूर्व सरपंच रतन कुमार मिश्रा, नरेश पांडेय, पवन पाठक, मुकेश मिश्रा, नकुल मिश्रा, देवीलाल मिश्रा, राकेश मिश्रा, श्याम मिश्रा, सूरज मिश्रा, बनबीर मिश्रा, कामेश्वर मिश्रा, मंटू मिश्रा, जोगन मिश्रा, व्यास मिश्रा, पंकज मिश्रा, चंद्रदेव मिश्रा, चुन्नू मिश्रा, बजरंगी मिश्रा, बिनोद साव, तपन मिश्रा, धीरज मिश्रा, कौशल मिश्रा, रितेश मिश्रा, राजेश मिश्रा, प्रभाकर मिश्रा, निकु मिश्रा, गणेश ठाकुर, बब्लू मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, लव कुश मिश्रा, नितेश ठाकुर थे.

गोमिया.

आइइएल गवर्नमेंट काॅलोनी में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ खम्हरा स्थित कोनार नदी में किया गया. इससे पहले मंडप में धुप नृत्य, दीप दान आदि कार्यक्रमों का आयोजन हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola