Bokaro News : झामुमो फुसरो नगर समिति का विस्तार

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : झामुमो फुसरो नगर समिति की बैठक रविवार को करगली गेट स्थित शहीद निर्मल महतो स्मारक भवन में हुई. मौके पर समिति का विस्तार किया गया.

विज्ञापन

फुसरो, झामुमो फुसरो नगर समिति की बैठक रविवार को करगली गेट स्थित शहीद निर्मल महतो स्मारक भवन में हुई. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष दीपक कुमार महतो व संचालन सचिव महताब खान ने किया. मुख्य रूप से बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव उपस्थित थे. मौके पर फुसरो नगर समिति का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से नये पदाधिकारियों का चयन किया गया. महानगर के सचिव मदन कुमार महतो ने इसकी घोषणा की. समिति में टेकनारायण महतो, जितेंद्र नायक, गुड्डू यादव, वीरेंद्र महतो, सोहन मांझी, राजेश सुपन, रामावतार सिंह, सूरज गिरि, नंदा तिवारी, पंकज आदर्श, अमित झा, रवि महतो को शामिल किया गया.

कार्यकर्ताओं के दायित्व बताये गये

झामुमो महानगर समिति द्वारा यह तय किया गया कि एक सप्ताह के अंदर सभी वर्ग संगठनों का विस्तार किया जायेगा और कार्यकर्ताओं के लिए सेमिनार का आयोजन किया जायेगा. श्री यादव ने कहा कि फुसरो नगर के सभी घरों में पार्टी का सदस्य बनाने का संकल्प लिया गया है. हेमंत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है. केंद्रीय सदस्य हीरालाल मांझी ने कहा कि बोकारो जिला की चारों विधानसभा सीटों पर हमारे गठबंधन की जीत हुई है. इस तरह कार्य करें कि वर्ष 2029 के चुनाव में सारी सीटें बिना किसी दल के सहायता के झामुमो जीते. केंद्रीय सदस्य जयनारायण महतो ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में दस पुरुष और दस महिलाओं की एक कमेटी बनानी होगी.

नगर अध्यक्ष ने कहा कि होने वाले फुसरो नगर परिषद चुनाव में पार्टी दमखम के साथ उतरेगी. सभी कार्यकर्ता मिल कर वार्ड पार्षद के साथ नगर अध्यक्ष का भी चुनाव जितायेंगे. बैठक को अनिल अग्रवाल, महानगर सचिव मदन महतो, उपाध्यक्ष मनोज हेंब्रम, भोलू खान, अशोक मुर्मू आदि ने संबोधित किया. मौके पर कोषाध्यक्ष मिथुन मंडल, रमेश टुडू, जिला पदाधिकारी मोहन मुर्मू, पंकज जायसवाल, फैयाज आलम, फिरदौस अंसारी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola