चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित करें : डीइओ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 May 2024 11:16 PM
बेरमो विधानसभा क्षेत्र के पीठासीन पदाधिकारी, पी-वन, पी-टू व पी-थ्री को दिया प्रशिक्षण
बोकारो. गिरिडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 25 मई को मतदान होना है. इसे लेकर बेरमो विधानसभा क्षेत्र में मतदान कार्य में लगाएं गए मतदान कर्मियों (पीठासीन पदाधिकारी, पी-वन, पी-टू एवं पी-थ्री) का बुधवार को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण सेक्टर 02 सी स्थित बोकारो इस्पात सीनियर सेकेंडरी स्कूल व सेक्टर 02 डी स्थित बीएसएल प्लस टू हाइ स्कूल में दिया गया. सभी कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी ने विषय वार महत्वपूर्ण बातों से मतदान कर्मियों को अवगत कराया. निर्वाची पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती जाधव ने कहा कि निर्वाचन में किसी भी कार्य को मन से नहीं करना है, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आरओ बुक के दिशा-निर्देश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करना है. डीइओ ने कहा कि मतदान कर्मियों की सुविधा के लिए सभी जरूरी व्यवस्था प्रशासन की ओर से सुनिश्चित की गयी है. सामग्री थैला में मेडिकल किट के साथ सूखा राशन व अन्य जरूरी सामान भी शामिल है. उन्होंने इवीएम-वीवीपैट कमीशनिंग के कार्यक्रम की भी जानकारी दी. हीटवेब, स्वास्थ्य, मेडिकल किट आदि के संबंध में सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार, सामग्री के संबंध में श्वेता गुड़िया, डिस्पैच सेंटर में रिपोर्टिंग के संबंध में पंकज दूबे, वाहन व पोस्टल बैलेट के संबंध में डीटीओ वंदना शेजवलकर, वेबकास्टिंग के संबंध में शैलेंद्र ने जानकारी दी. वरीय नोडल पदाधिकारी मुमताज अंसारी व निर्वाची पदाधिकारी बेरमो अशोक कुमार ने महत्वपूर्ण बातों के साथ रिसीविंग के संबंध में जानकारी दी. सरल भाषा में आरओ हैंडबुक से संबंधित जानकारियों को 100 आसान प्रश्न-उत्तर के माध्यम से मतदान कर्मियों को अवगत कराया गया. परिचर्चा क्रम में विभिन्न प्रश्न-उत्तरों पर चर्चा की गयी. वहीं, सभी को इवीएम-वीवीपैट का भी पुनः प्रशिक्षण दिया गया. इवीएम – वीवीपैट के संचालन की व्यावहारिक जानकारी मास्टर ट्रेनरों ने दिया. मौके पर प्रशिक्षण कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी सौरव कुमार भुवानिया, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय, जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे व अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










