Bokaro News : चास में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : चास में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Bokaro News : चास के चेकपोस्ट स्थित सब्जी मार्केट में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

मेयर भोलू पासवान के निर्देश पर नगर निगम की ओर से शुक्रवार को चास के चेकपोस्ट स्थित सब्जी मार्केट में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. फुटपाथ और सड़क पर लगी फुटपाथ दुकानों को हटा कर नाली के पीछे दुकान लगाने का निर्देश दिया गया.

दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई : मेयर

मेयर ने कहा कि सब्जी मार्केट के पास अक्सर जाम लगा रहता है और इससे लोगों को आवागमन में बहुत परेशानी होती है. कुछ दुकानदार फुटपाथ को कब्जा कर दुकान लगा देते हैं. मेयर ने कहा कि पूरे चास को अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा, ताकि आमजनों को कोई परेशानी ना हो. अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा. दोबारा अतिक्रमण करने पर निगम की ओर से सख्त करवाई की जायेगी. अभियान में नगर प्रबंधक मेघनाथ चौधरी, अनूप गुंजन टोपनो, प्रताप सिंह, राजकिशोर पोद्दार, सुजीत सिन्हा, शंकर सिन्हा, रवि पासवान, शिव कुमार, बंटी पांडेय, प्रकाश गोप सहित निगम के कर्मी और ट्रैफिक पुलिस के जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola