Bokaro News : उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बीएसएल कर्मियों को मिला पुरस्कार

Updated at : 27 Mar 2026 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बीएसएल कर्मियों को मिला पुरस्कार

Bokaro News : मानव संसाधन ज्ञानार्जन व विकास विभाग में ‘बेस्ट एम्प्लॉई ऑफ द मंथ’ पुरस्कार समारोह

विज्ञापन

Bokaro News : वरीय संवाददाता, बोकारो. बोकारो इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मुख्य प्रेक्षागृह में फरवरी 2026 माह के लिए “बेस्ट एम्प्लॉई ऑफ द मंथ ” पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौक पर मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी व अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनूप कुमार दत्त उपस्थित थे. उनके साथ विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, मानव संसाधन विभाग के वरीय अधिकारी व पुरस्कार विजेता कार्मिक अपने परिजनों के साथ शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने चयनित कर्मचारियों को उनके कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन व विशिष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके समर्पण की सराहना की. कहा : प्रत्येक चुनौतीपूर्ण कार्य को निष्पादित करते समय हमें यह सदैव स्मरण रखना चाहिए कि सुरक्षा सर्वोपरि है.

दैनिक कार्यों के साथ-साथ नित्य नयी चुनौतियों को स्वीकार करें : अनूप कुमार दत्त

वहीं अधिशासी निदेशक (संकार्य) श्री दत्त ने कार्मिकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस सफलता में उनके परिवार का भी महत्वपूर्ण योगदान है. आह्वान किया कि कर्मचारी दैनिक कार्यों के साथ-साथ नित नयी चुनौतियों को स्वीकार करें और नवाचार के माध्यम से उनका समाधान खोजें, ताकि संयंत्र के विकास की गति निरंतर बनी रहे.

पुरस्कृत होने वाले कर्मी :

फरवरी 2026 माह के लिए पुरस्कृत होने वाले कार्मिकों में कोक ओवन एवं कोल केमिकल्स विभाग से अशोक कुमार आर्य (इंजीनियरिंग एसोसिएट), सिन्टर प्लांट से रोहित कुमार मंडल (कनीय इंजीनियरिंग एसोसिएट), स्टील मेल्टिंग शॉप (न्यू) से मंडपाति सीताराम राजू (कनीय इंजीनियरिंग एसोसिएट), आरजीबीएस से अरविंद कुमार (इंजीनियरिंग एसोसिएट), कोल्ड रोलिंग मिल – 3 से लक्ष्मण चोरा (इंजीनियरिंग एसोसिएट), डीएनडब्ल्यू से नंद लाल दास (इंजीनियरिंग एसोसिएट), अधिशासी निदेशक (संकार्य) सचिवालय से राकेश लाकड़ा (प्रशासनिक एसोसिएट) व टीए सुरक्षा विभाग से कन्हाई महतो (प्रशासनिक एसोसिएट) शामिल हैं.

उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की महत्वपूर्ण पहल :

यह पुरस्कार योजना बोकारो इस्पात संयंत्र की अपने मानव संसाधन को प्रोत्साहित करने और कार्य-संस्कृति में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की एक महत्वपूर्ण पहल है. इस प्रकार के आयोजनों से न केवल कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि यह उत्पादकता, सुरक्षा मानकों में सुधार और संगठनात्मक लक्ष्यों की प्राप्ति के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को भी सुदृढ़ करता है.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola