Bokaro News : कचरा प्रबंधन सुदृढ़ बनाने पर दिया जोर

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : कचरा प्रबंधन सुदृढ़ बनाने पर दिया जोर

Bokaro News : चास में कचरा उठाव व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर बैठक हुई.

विज्ञापन

कचरा उठाव व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर सोमवार को चास नगर निगम कार्यालय में बैठक हुई. मौके पर मेयर भोलू पासवान ने कहा कि कचरा प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. इस संबंध में जनता की ओर से कोई शिकायत नहीं मिलना चाहिए. टिपर चालकों को सभी 35 वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा उठाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. मेयर ने सभी संबंधित कर्मियों व चालकों से कहा कि नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्रों में कचरा संग्रहण कार्य को पूर्ण जिम्मेदारी और समयबद्ध तरीके से करें. बैठक में मुख्य रूप से नगर प्रबंधक ललित नीलम लकड़ा व मेघनाथ चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

मेयर के प्रतिनिधि बने प्रताप कुमार सिंह

चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान ने सोमवार को चास पुराना बाजार निवासी प्रताप कुमार सिंह को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया. कहा कि श्री सिंह कई वर्षों से लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर सक्रिय रहे हैं. इसलिए उनको यह जिम्मेवारी दी गयी है. श्री सिंह ने जिम्मेदारी के लिए मेयर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निष्ठा व ईमानदारी से दायित्वों का निर्वहन करेंगे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola