Bokaro News : हाथियों ने किया घर क्षतिग्रस्त, फसलें रौंदी

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : हाथियों ने किया घर क्षतिग्रस्त, फसलें रौंदी

Bokaro News : गोमिया प्रखंड के पचमो गांव में उत्पात मचाया.

विज्ञापन

ललपनिया. गोमिया प्रखंड के पचमो गांव में शुक्रवार की रात लगभग एक बजे हाथियों का झुंड आ धमका. बालालू भूईयां के घर की दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया. घर के लोगों ने मुश्किल से भाग कर जान बचायी. ग्रामीणों के हल्ला करने पर हाथियों का झूंड पदनाटांड़ की ओर चला गया. यहां उमेश कुमार महतो, रामचंद्र महतो और गणेश महतो की धान की फसल को रौंद दिया. ग्रामीणों ने प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है. कहा कि क्षेत्र में लगातार हाथियों के उत्पात से लोग परेशान हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola