Bokaro News : जर्जर तार और पोल के भरोसे बिजली आपूर्ति

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : जर्जर तार और पोल के भरोसे बिजली आपूर्ति

Bokaro News : चास नगर निगम क्षेत्र में कई जगह जर्जर तार और पोल के भरोसे बिजली आपूर्ति हो रही है.

विज्ञापन

चास नगर निगम क्षेत्र में कई जगह जर्जर तार और पोल के भरोसे बिजली आपूर्ति हो रही है. पुराना बाजार, तेलीडीह, नन्दुआ स्थान , विवेकानंद पथ, मछली पट्टी, यदुवंश नगर, सोलागीडीह आदि मुहल्लों में बिजली के तार जर्जर हैं. कई पुराने पोल में तारों का मकड़जाल बना हुआ है. कई पोल टेढ़े हो गये हैं और तेज हवा से ये कभी भी गिर सकते हैं. पुराना बाजार क्षेत्र के लोगों ने कहा कि गर्मी के दिनों में बिजली के तार टूट कर गिरने की घटना होती रहती है. इसके कारण कई बार अगलगी की घटना भी हो चुकी है. लगातार शिकायत करने के बाद कुछ पोल और तार को बदला गया है. लेकिन अभी भी पुराना बाजार मनिहारी मार्केट, मछली पट्टी मोड़ और विवेकानंद रोड सहित अन्य जगहों में तार और पोल जर्जर हैं. वार्ड 20 के हरि मंदिर रोड और विवेकानंद पथ पर तार बहुत नीचे झूल रहा है और बिजली के पोल घर में सटे हुए हैं. पुराना बाजार निवासी राजू मोदक, आकाश सिंह, शंकर दत्ता, मिंटू मोदक, बजरंग, संजय पाल, विकास मोदक, लखु पाल आदि ने कहा कि गर्मी के पहले पूरे बाजार क्षेत्र के तार और पोल बदलने की जरूरत है. पुराना बाजार के लोग दहशत में जी रहे हैं. पूरे क्षेत्र में कवर्ड वायर लगाने की जरूरत है.

रामनगर कॉलोनी में मात्र 10 फीट नीचे झूल रहा है तार

वार्ड 16 के पुराना चास क्षेत्र में चार दशक पूर्व लगे पोल व तार जर्जर हो गये हैं. समस्या को लेकर कई बार स्थानीय पार्षद द्वारा बिजली विभाग में आवेदन दिया गया, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला. रामनगर कॉलोनी में वर्षों से बीच बिजली का जर्जर तार सड़क से मात्र 10 फीट नीचे झूल रहा है. कॉलोनी के उमेश सिंह, समपद कुमार, गायन्ति देवी, विजय स्वर्णकार आदि ने कहा कि नीचे झूल रहे तार के कारण स्कूल वाहन सहित कोई भी बड़ी गाड़ी कॉलोनी में नहीं आ पाती है. एंबुलेंस भी नहीं आ पाती है. रात के अंधेरे में कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है.

यहां बांस गाड़ कर चलाया जा रहा काम

तेलीडीह तुरी मोहल्ला, सोलागीडीह, गायत्री मंदिर नन्दुआ स्थान क्षेत्र में कई जगह पोल नहीं रहने के कारण लोग बांस के सहारे बिजली तार घर तक ले गये हैं. तेज हवा से बांस और तार टूट कर गिर जाते हैं और इससे दुर्घटना की आशंका बनी रही है.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola