Bokaro News : चेक बाउंस मामले में आठ माह की सजा व तीन लाख रुपये जुर्माना

Published at :31 Jan 2025 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : चेक बाउंस मामले में आठ माह की सजा व तीन लाख रुपये जुर्माना

नेहा ट्रैक्टर के प्रोपराइटर ने दर्ज कराया था परिवाद

विज्ञापन

Bokaro News : नेहा ट्रैक्टर के प्रोपराइटर ने दर्ज कराया था परिवाद Bokaro News : तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति ने चेक बाउंस के मामले में पेटरवार थाना अंतर्गत चलकरी निवासी मिथुन गिरि को आठ महीने कारावास और तीन लाख रुपए जुर्माना की सजा सुनायी. बताते चलें कि कांड के परिवादी पेटरवार थाना अंतर्गत बंगा निवासी नेहा ट्रैक्टर के प्रोपराइटर महेश कुमार कश्यप ने तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम के न्यायालय में 2020 में एक परिवाद पत्र दाखिल कर बताया था कि अभियुक्त मिथुन गिरि उनकी दुकान पर ट्रैक्टर खरीदने आया. इसके बदले अभियुक्त ने परिवादी को अग्रिम राशि के रूप में 1,82,500 रुपये का चेक दिया. जब बैंक में चेक डाला तो वह बाउंस हो गया. जानकारी देने पर भी अभियुक्त ने पैसा नहीं लौटाया. तब परिवादी महेश कुमार कश्यप ने अभियुक्त मिथुन गिरि के विरुद्ध न्यायालय में चेक बाउंस का मुकदमा दाखिल किया. सजा सुनाये जाने के बाद अभियुक्त मिथुन गिरि के अधिवक्ता ने न्यायालय में सजा के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील करने का आवेदन दिया. इसके बाद दोषी अभियुक्त मिथुन गिरि को जमानत पर छोड़ा गया. परिवादी की ओर से अधिवक्ता अभिषेक कुमार मिश्रा ने बहस की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola