Bokaro News : पद्मश्री डॉ रत्नप्पा कुम्हार की जयंती मनी

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 16 Sep 2025 10:16 PM

विज्ञापन

Bokaro News : पद्मश्री डॉ रत्नप्पा कुम्हार की जयंती गोमिया प्रखंड अंतर्गत भोलाडीह के प्रजापति कला भवन में मनायी गयी.

विज्ञापन

ललपनिया, भारतीय संविधान के निर्माण में सहयोगकर्ता पद्मश्री डॉ रत्नप्पा कुम्हार की जयंती गोमिया प्रखंड अंतर्गत भोलाडीह के प्रजापति कला भवन में मंगलवार को मनायी गयी. मुख्य अतिथि झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण_प्रजापति सहित अन्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

जीवनी पर डाला गया प्रकाश

श्री प्रजापति ने कहा कि डॉ रत्नप्पा का जन्म 15 सितंबर 1909 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के शिरोल तहसील में हुआ था. आजादी की लड़ाई में कई बार जेल गये और भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के कारण उन्हें छह साल तक भूमिगत रहना पड़ा था. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रघुनाथ प्रजापति, प्रखंड उपाध्यक्ष तारमेश्वर प्रजापति, कोषाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद, संगठन मंत्री गणेश प्रजापति, पंकज प्रजापति, वासुदेव प्रजापति, टेकलाल प्रजापति, राजेश यादव, संतोष यादव, बलदेव प्रजापति, डब्लू प्रजापति, महावीर प्रजापति आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola