Bokaro News : डॉ अशोक कुमार पांडा होंगे सेल के नये चेयरमैन
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 28 Mar 2026 11:27 PM
Bokaro News : सेल के नये चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ अशोक कुमार पांडा होंगे.
सेल के नये चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ अशोक कुमार पांडा होंगे. सार्वजनिक उपक्रम चयन बोर्ड-पीइएसबी ने शनिवार को इंटरव्यू के बाद की डॉ अशोक कुमार पांडा के नाम की घोषणा की. चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर पद के लिए सेल सहित बाहर के 10 वरिष्ठ उम्मीदवार साक्षात्कार में शामिल हुए. इनमें सेल के डायरेक्टर (माइनिंग) मनीष राज गुप्ता, राउरकेला स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा, अनीश सेनगुप्ता-कार्यकारी निदेशक (प्रोजेक्ट्स), बीएसएल सहित ईडी स्तर के कई अधिकारी और अन्य सार्वजनिक उपक्रमों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे. अमरेंदु प्रकाश 31 मार्च को सेल प्रबंध निदेशक सह चेयरमैन पद के मुक्त हो जायेंगे. लोक उद्यम चयन बोर्ड ने शनिवार को साक्षात्कार के बाद डॉ अशोक कुमार पांडा के नाम पर मुहर लगा दी है. बोर्ड ने इसकी जानकारी और आगे की कार्रवाई के लिए भारत सरकार को भेज दी है. कैबिनेट से मंजूरी और उसके बाद राष्ट्रपति की सहमति के बाद ही श्री पांडा इस पद का विधिवत कार्यभार संभालेंगे. सूत्रों के अनुसार, इस पूरी प्रक्रिया में दो से तीन माह तक का समय लग सकता है. अब देखना यह है कि 31 मार्च के बाद तब तक सेल के संचालन का जिम्मा किसको दिया जाता है.
सेल में डायरेक्टर (फाइनेंस) के पद पर कार्यरत हैं डॉ अशोक कुमार पांडा
डॉ पंडा वर्तमान में सेल में डायरेक्टर (फाइनेंस) के पद पर कार्यरत हैं और उनके पास कॉमर्शियल विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहा है. उन्हें वित्तीय प्रबंधन और कॉर्पोरेट संचालन का व्यापक अनुभव है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










