ePaper

आदिवासी संस्कृति की तर्ज पर झारखंड के गिरिडीह में दो युवकों ने किया दहेज मुक्त आदर्श विवाह,गवाह बना पूरा गांव

Updated at : 13 Jul 2021 4:05 PM (IST)
विज्ञापन
आदिवासी संस्कृति की तर्ज पर झारखंड के गिरिडीह में दो युवकों ने किया दहेज मुक्त आदर्श विवाह,गवाह बना पूरा गांव

Dowry Free Marriage In Jharkhand, गिरिडीह न्यूज (कुमार गौरव) : झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के लुकईया गांव में दो युवकों ने बिना दान-दहेज के आदर्श विवाह कर समाज में मिसाल पेश की है. उत्क्रमित मध्य विद्यालय के मैदान में आयोजित इस आदर्श विवाह के गवाह बड़ी संख्या में लोग बने. आपको बता दें कि आदिवासी संस्कृति की तर्ज पर कुड़माली नेगाचारी विधि से दो जोड़ों का विवाह किया गया.

विज्ञापन

Dowry Free Marriage In Jharkhand, गिरिडीह न्यूज (कुमार गौरव) : झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के लुकईया गांव में दो युवकों ने बिना दान-दहेज के आदर्श विवाह कर समाज में मिसाल पेश की है. उत्क्रमित मध्य विद्यालय के मैदान में आयोजित इस आदर्श विवाह के गवाह बड़ी संख्या में लोग बने. आपको बता दें कि आदिवासी संस्कृति की तर्ज पर कुड़माली नेगाचारी विधि से दो जोड़ों का विवाह किया गया.

टोटेमिक कुरमी/कुड़मी विकास मोर्चा द्वारा मनोहर महतो (पिता माधो महतो) लुकइया का विवाह सरिता कुमारी खेतको के साथ हुआ, वहीं रुपेश महतो (पिता खुबलाल महतो) लुकइया का विवाह बोकारो जिले के चतरो चट्टी चिलगो की प्रीती कुमारी के साथ पूरे विधि विधान के साथ संपन्न हुआ. इस विवाह में वर पक्ष ने दान-दहेज नहीं लिया. दोनों लड़कों के परिवारों की सहमति से शादी संपन्न हुई.

Also Read: झारखंड के गुमला में IED ब्लास्ट, कोबरा बटालियन का जवान घायल, सर्च ऑपरेशन में शामिल डॉग की मौत

विवाह समारोह में मुख्य रूप से कुरमी विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल अहोदर मौजूद थे. उन्होंने सराहनीय कदम बताते हुए इसकी प्रशंसा की और कहा कि वर्तमान समाज में एक ओर जहां दहेज के लिए बेटियों की बलि दी जा रही है, वहीं दूसरी ओर इन दूल्हों ने दहेज मुक्त विवाह कर समाज को एक बड़ा संदेश दिया है. इससे समाज को सीख लेनी चाहिए और दहेज मुक्त समाज बनाने की दिशा में अपना योगदान देना चाहिए. मोर्चा के उपाध्यक्ष छोटन प्रसाद ने कहा कि समाज ने आरंभ से ही दहेज मुक्त विवाह के लिए लोगों को प्रेरित किया है. इसे लेकर कई बार जागरूकता अभियान भी चलाया गया है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड के इन जिलों में बारिश के आसार, वज्रपात की भी आशंका, ये है पूर्वानुमान

दहेजमुक्त आदर्श विवाह कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष निरंजन महतो, जिला सचिव प्रवीण कुमार महतो, उपाद्यक्ष छोटन प्रसाद छात्र, बलदेव प्रसाद, त्रिभुवन महतो, सुधीर प्रसाद, गोविन्द महतो, हेमंत महतो, कुंजलाल महतो, किशोर महतो, भुनेश्वर महतो नंदलाल महतो, भागीरथ महतो ,केदार महतो, ब्रज महतो, बुधन महतो, रूपलाल महतो, विजय महतो, सेवकी महतो,अभिमन्यु महतो, पुरन कुमार महतो, डेगलाल महतो, निरजंन महतो, राजकिशोर सिंह, खेमिया देवी, लखिया देवी, अनीता देवी, पुस्पा कुमारी, रजनी कुमारी, हेमती देवी, रेखा देवी समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरुष समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

Also Read: झारखंड के नये राज्यपाल रमेश बैस आज आयेंगे रांची, 10वें गवर्नर के रूप में कल लेंगे शपथ

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola