Bokaro News : सफलता के लिए मोबाइल से दूरी जरूरी : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : सफलता के लिए मोबाइल से दूरी जरूरी : बीडीओ

Bokaro News : न्यू भागलपुर मध्य विद्यालय, फुसरो में सोमवार को पीएम श्री योजना के तहत बिरसा मुंडा लर्निंग फेस्टिवल का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

फुसरो, न्यू भागलपुर मध्य विद्यालय, फुसरो में सोमवार को पीएम श्री योजना के तहत बिरसा मुंडा लर्निंग फेस्टिवल का आयोजन किया गया. उद्घाटन बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार, बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, फुसरो नप के पूर्व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, पूर्व पार्षद भरत वर्मा, आनंद राम, अनिता कुमारी, रिया कुमारी, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चांडक, बेरमो महिला थाना प्रभारी सुमन कुमारी, बेरमो थाना के एसआइ ननका उरांव ने किया. बीडीओ ने कहा कि शिक्षकों की समाज में बहुत बड़ी भूमिका होती है. जब-जब शिक्षकों के सम्मान में गिरावट हुई है, शिक्षा में भी गिरावट हुई है. बच्चों को सलाह देते हुए कहा कि पढ़ाई में अभ्यास अति महत्वपूर्ण है. अपने माता-पिता और गुरु की बातों को माने. किताबों से नजदीकी और मोबाइल से दूरी बनाये, तभी सफल हो पायेंगे.

इन्होंने भी किया संबोधित

प्रखंड प्रमुख ने कहा कि बच्चों में पढ़ाई के प्रति अंदर से इच्छा और जिज्ञासा जरूरी है. लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून लाना होगा. सभी बच्चों में प्रतिभाएं होती है, बस उसे निखारने की जरूरत है. प्रधानाध्यापिका सुष्मिता सिंह ने कहा कि इस विद्यालय को पीएम श्री योजना के तहत लिया गया है. केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से संचालित किया जाना है. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने पारंपरिक ज्ञान, सांस्कृतिक धरोहर और आदिवासी विरासत से अवगत कराना था. स्कूल में बड़े हॉल की कमी है. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने परंपरा, संस्कृति और धरोहर से जुड़े दैनिक उपयोग की वस्तुएं और कृषि उपकरणों का प्रदर्शन किया. बिरसा मुंडा से संबंधित कहानी, फोटो और कला-संस्कृति के मॉडल भी प्रस्तुत किये. साथ ही सांस्कृतिक गीत व नृत्य प्रस्तुत किया. बेहतर कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर विद्यार्थियों को शिल्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया. मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाओं में अर्चना, मंसूर आलम, रश्मि कुमार वर्मा, राजेंद्र कुमार, श्रवण कुमार, कुमकुम कुमारी, नीला सेन गुप्ता, नवीता कुमारी, नीता कुमारी, सरीता कुमारी सिन्हा, मंजू कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola