विस्थापितों ने पुनर्वास स्थल का किया अवलोकन

विस्थापितों ने पुनर्वास स्थल का किया अवलोकन
फुसरो.कारो बस्ती के विस्थापितों ने युवा नेता वतन महतो के नेतृत्व में सोमवार को करगली गेट के स्लरी पौंड स्थित पुनर्वास स्थल में सीसीएल प्रबंधन की ओर से कराये जा रहे कार्यों का अवलोकन किया. सड़क, ड्रेन, मंदिर आदि कार्यों का निरीक्षण किया. शिव मंदिर के गुंबद में ढलाई के जगह ईंट से जोड़ाई करने पर काम रुकवा दिया. श्री महतो ने कहा कि ठेकेदार एस्टीमेट के अनुसार काम नहीं करा रहा है. कार्यों में अनियमितता बरती जा रही है. चिमनी भट्ठा की ईंट की बांग्ला भट्ठा की ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है. सामुदायिक भवन का निर्माण नहीं किया जा रहा है. प्रबंधन ठोस कार्य कराएं, अन्यथा एक भी विस्थापित यहां शिफ्ट नहीं होगा. सोहनलाल मांझी ने कहा कि पुनर्वास स्थल में कार्यों में विलंब होने से विस्थापितों में रोष बढ़ता जा रहा है. पुनर्वास स्थल में बड़ा तालाब बनाया जाये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




