Bokaro News : पावर प्लांटों की सुरक्षा को लेकर चर्चा

Updated at : 26 Feb 2025 12:15 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : पावर प्लांटों की सुरक्षा को लेकर चर्चा

Bokaro News : सीआइएसएफ की ओर से चंद्रपुरा यूनिट में मंगलवार को पूर्वी क्षेत्र के पावर प्लांटों की सुरक्षा व संभावित खतरों से निपटने को लेकर कार्यात्मक कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

चंद्रपुरा. सीआइएसएफ की ओर से चंद्रपुरा यूनिट में मंगलवार को पूर्वी क्षेत्र के पावर प्लांटों की सुरक्षा व संभावित खतरों से निपटने को लेकर कार्यात्मक कार्यशाला का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि बीएसएल बोकारो यूनिट के डीआइजी दिग्विजय कुमार सिंह ने कहा कि सीआइएसएफ ने औद्योगिक सुरक्षा की जिम्मेवारी ईमानदारी से निभाया है. उद्योग क्षेत्र में आज भी इसलिए सीआइएसएफ की मांग है. आगे कहा कि आज साइबर क्राइम बढ़ रहा है. इससे बचने के लिए सभी को सचेत रहना चाहिए. लोगों को जागरूक किया जाये, ताकि वे ठगी के शिकार नहीं हो.

प्लांट व कॉलोनी में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

सीटीपीएस के परियोजना प्रधान वीएन शर्मा ने कहा कि प्लांट में सीआइएसएफ अपने दायित्वों का पालन कर रहा है. प्लांट सहित आवासीय कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना है, ताकि चोरी जैसे वारदातों को रोका जा सके. कार्यशाला में सीटीपीएस के वरीय महाप्रबंधक डीसी पांडेय, अभिजित घोष, बीपीएससीएल के केएम प्रियदर्शी, बीएसएल बोकारो के कमांडेंट नितिन कुमार त्यागी, केटीपीएस कोडरमा के उप कमांडेंट दिपेंद्र कुमार, डीवीसी मैथन के अनिल कुमार, बीटीपीएस के उप कमांडेंट अरुण प्रसाद, सीटीपीएस के उप कमांडेंट कैलाश यादव, डीवीसी पंचेत के सहायक कमांडेंट रवींद्र कुमार, बीपीएससीएल के राजेंद्र सिंह सहित साइबर थाना बोकारो के प्रतिनिधि उपस्थित थे. कार्यशाला के आयोजन में यूनिट कमांडर नकुल वर्मा, कैलाश यादव, आरक्षित निरीक्षक अजय कुमार, उप निरीक्षक नवीन कुमार, प्रधान आरक्षक रामनाथ सिंह आदि की भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola