Bokaro News : डीआइजी ने शिक्षा के मूल उद्देश्य पर दिया जोर

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : डीआइजी ने शिक्षा के मूल उद्देश्य पर दिया जोर

Bokaro News : दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो में दीक्षांत सम्मान समारोह का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

शिक्षा का मूल उद्देश्य केवल पढ़-लिख कर अच्छी नौकरी पा लेना नहीं है. बल्कि एक अच्छा इंसान और समाज व देश के प्रति एक जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है. बच्चों लक्ष्य तय कर उस दिशा में लगन, मेहनत, क्षमता व निरंतरता के साथ आगे बढ़ना चाहिए. यह बातें कोयला क्षेत्र (बोकारो) के डीआइजी आनंद प्रकाश (भापुसे) ने कही. वह शनिवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो में पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित दीक्षांत सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे.

मौके पर ग्रेजुएशन गाउन पहने कुल 272 छात्र-छात्राओं को ग्रेजुएट कैप, सर्टिफिकेट व रिपोर्ट कार्ड देकर सम्मानित किया गया. कनीय छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान, विद्यालय गीत, आर्केस्ट्रा, सामूहिक गायन औदर राजस्थानी लोकनृत्य प्रस्तुत किया. एक साथ कई बच्चों ने तबला व ढोलक बजा कर मन मोह लिया.

रील के बजाय रीयल लाइफ पर फोकस करें बच्चे : डॉ. एएस गंगवार

प्राचार्य डॉ एएस गंगवार ने आज के तकनीकी व डिजिटल दौर की महत्ता रेखांकित करते हुए बच्चों को रील लाइफ के बजाय रियल लाइफ पर ज्यादा फोकस करने को कहा. कम स्क्रीन टाइम, घर के बाहर खेलने, किताबें पढ़ने और परिवार के सदस्यों के साथ मजबूत जुड़ाव बनाये रखने की बात कही.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola