Bokaro News : 16 नंबर में शिफ्ट होगा ढोरी माता तीर्थालय, किया गया भूमि पूजन
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 11 Apr 2025 10:33 PM
Bokaro News : सीसीएल की परियोजना के विस्तारीकरण को लेकर ढोरी माता तीर्थालय को 16 नंबर स्थित फुटबॉल ग्राउंड के बगल में शिफ्ट किया जाना है.
जारंगडीह. सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह परियोजना के विस्तारीकरण को लेकर बेरमो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह उत्तरी पंचायत स्थित ढोरी माता तीर्थालय को 16 नंबर स्थित फुटबॉल ग्राउंड के बगल में शिफ्ट किया जाना है. शुक्रवार को नयी जगह में भूमि पूजन किया गया. नये तीर्थालय के निर्माण पर सीसीएल 26 करोड़ रुपया खर्च करेगी. मौके पर आशीर्वाद समारोह में विशप आनंद जोजो ने जारंगडीह में नव स्थापित श्राइन को आशीष दिया. कहा कि यह श्राइन हमारे समुदाय के लिए एक उपहार है, जिसे सीसीएल द्वारा एक पवित्र स्थान के रूप में दिया गया है. आशीर्वाद समारोह में प्रार्थना, भजन हुआ और पवित्र जल का छिड़काव किया गया. समारोह में हजारीबाग धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष, पैरिश प्रीस्ट फादर माइकल लकड़ा फादर अंथोनी, फादर जार्ज के सी, फादर सिरीयक जोसेफ, फादर सुरेन्द्र पॉल, फादर नोर्बट लकडा, फादर विनय मुख्य रूप से मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










