Bokaro News: भस्की के मारांग बुरू धोरोमगढ़ में धर्म महासम्मेलन में उमड़े श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News: भस्की के मारांग बुरू धोरोमगढ़ में धर्म महासम्मेलन में उमड़े श्रद्धालु

Bokaro News: जरीडीह प्रखंड के भस्की स्थित मारांग बुरू धोरोमगढ़ में दो दिवसीय धर्म महासम्मेलन रविवार को शुरू हुआ. इस पावन अवसर पर झारखंड के विभिन्न जिलों के साथ-साथ सीमावर्ती पश्चिम बंगाल और उड़ीसा से बड़ी संख्या में संथाल समुदाय के महिला-पुरुष श्रद्धालु पहुंचे.

विज्ञापन

भस्की पहाड़ की करीब दो हजार फुट ऊंचाई पर स्थित मारांग बुरू स्थल, पहाड़ के मध्य में स्थित जाहेर आयो स्थल तथा तलहटी में अवस्थित धोरोमगढ़ में दिनभर पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही. पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव से विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न की. मारांग बुरू स्थल पर मुख्य नाया राधानाथ टुडू, जाहेर आयो स्थल पर नाया रामसुंदर टुडू तथा धोरोमगढ़ में नाया बीडी किस्कू एवं कुंवर टुडू के साथ सहयोगी नाया दीनबंधु मांझी के नेतृत्व में पूजा-अर्चना करायी गयी.

सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की जरूरत : विनोद किस्कू

इधर, महासम्मेलन का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि अबुआ संथाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष सह दिशोम मांझी हाड़ाम विनोद किस्कू ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया. उन्होंने युवाओं से अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और आगे बढ़ाने का आह्वान किया. कार्यक्रम को बेरमो विधायक प्रतिनिधि विनोद महतो, भस्की मुखिया सह कमेटी अध्यक्ष मंटु राम मरांडी, अराजू मुखिया सह उपाध्यक्ष आनंद कुमार बेसरा, बेलडीह मुखिया प्रतिनिधि सह सचिव भोला मुर्मू, संयोजक रामकुमार मरांडी सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं संयोजक के अलावा उप सचिव मंटु मरांडी, कोषाध्यक्ष महेश मुर्मू, उप कोषाध्यक्ष लालधन टुडू, संरक्षक महादेव मरांडी, रमेश कुमार मुर्मू, राहुल कुमार महतो, प्रदीप मुर्मू, कार्तिक मुर्मू, सुनील मुर्मू, मंगल हसदा, सुफल मुर्मू, निर्मल टुडू, सागर टुडू, सोनाराम टुडू, सीताराम टुडू सहित कार्यकारिणी सदस्य चरण मरांडी, रूपेश टुडू, मिथिलेश हेंब्रम, अघनू मुर्मू, फूलेश्वर टुडू, सहदेव टुडू, बुधुराम मुर्मू, सुभाष सोरेन, निर्मल हांसदा, गोविंद आदि ने उल्लेखनीय भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola