Bokaro News : प्लस टू उवि गोमिया के शिक्षक को डीइओ ने किया शो-कॉज

Updated at : 26 Feb 2025 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : प्लस टू उवि गोमिया के शिक्षक को डीइओ ने किया शो-कॉज

Bokaro News : पत्नी ने शिक्षक पति पर पुरुलिया टाउन थाना में दर्ज कराया है मारपीट का केस

विज्ञापन

Bokaro News : जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा ने मंगलवार को गोमिया प्लस टू उच्च विद्यालय के स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक मुकेश प्रियंकर को शो-कॉज नोटिस पत्र जारी किया है. पत्र प्राप्ति 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है. पत्र में डीइओ ने बताया है कि आपकी पत्नी सुजाता दास ने आप पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं, जिसमें बताया गया है कि आपने उनको मारपीट व गाली-गलौज कर घर से बाहर कर दिया गया.इस बाबत आपकी पत्नी ने पुरुलिया टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उनके द्वारा यह भी अंकित किया गया है कि आप गोमिया में किसी अन्य महिला के साथ विवाह कर उनके साथ रह रहे हैं. आपके द्वारा उनको भरण-पोषण के लिए कोई भी खर्च नहीं दिया जा रहा है. उनके द्वारा भरण-पोषण के लिए राशि भुगतान के लिए अनुरोध किया गया है. आपके द्वारा यह कृत एक शिक्षक के आचार नियमावली के विरुद्ध है. क्यों नहीं उक्त आरोप के आधार पर आपके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई शुरू की जाये. उल्लेखनीय है कि प्रभारी पदाधिकारी, जिला जन शिकायत कोषांग, उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी ने आठ फरवरी 2025 को उपरोक्त मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दियाॉ है. पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर स्पष्ट दें, अन्यथा आपके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola