पेटरवार प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग

BOKARO NEWS : पेटरवार प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग
तेनुघाट. पेटरवार प्रखंड के 26 पंचायत समिति सदस्यों में से 20 ने प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर एसडीओ अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपा है. सदस्यों ने बताया कि प्रमुख के कारण विकास के काम रुके हुए हैं. वह प्रखंड कार्यालय में बहुत कम समय देती हैं. पंचायत समिति के फंड में एक करोड़ नवासी लाख रुपया पड़ा हुआ है. कई योजनाओं में कार्य के बदले पैसा नहीं मिला है. ज्ञापन सौंपने वालों में अजीत कुमार पांडेय, यशोदा देवी, सोनमती देवी, रितेश बास्के, जाफर अली, रूमी परवीन, रीना देवी, जोधन भुइयां, मो अख्तर हुसैन, जीतलाल सोरेन, पार्वती देवी, सावित्री देवी, अंजलि देवी, मनीषा कुमारी, चित्तमणि देवी, बॉबी देवी, मंजू देवी, सीधेश्वर वेदिया, रेशमी देवी व आशा देवी आदि शामिल हैं. एसडीओ ने बताया कि मामले पर जल्द ही बैठक बुला कर समस्या का समाधान किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










