Bokaro News : उकरीद मोड़ में ओवरब्रिज और जैनामोड़ में सर्विस रोड की मांग

Updated at : 17 Mar 2026 11:42 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : उकरीद मोड़ में ओवरब्रिज और जैनामोड़ में सर्विस रोड की मांग

Bokaro News : सांसद ढुलू महतो ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है.

विज्ञापन

बोकारो में आये दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने को लेकर धनबाद सांसद ढुलू महतो ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है. इसमें मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च सेंटर, सेक्टर-12 के प्रतिवेदन का भी जिक्र किया है. इसमें राष्ट्रीय मार्ग की तकनीकी खामियों का उल्लेख किया गया है. बोकारो के उकरीद मोड़, जैनामोड़ व सिटी मोड़ में तकनीकी सुधार की बात कही है. बताया कि उकरीद मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास व पुराने मार्ग का मिलन स्थल तकनीकी रूप से त्रुटिपूर्ण है. सुरक्षा मानकों के अनुसार यहां एक नहीं, दो त्रिकोणीय संरचना की जरूरत है. साथ ही, यहां लगे पौधों के कारण दृश्यता बाधित होती है. इससे दुर्घटनाएं हो रही हैं. यहां ओवर ब्रिज निर्माण करने की भी जरूरत है. जैनामोड़ व सिटी मोड़ के बारे में कहा है कि इन क्षेत्र में अतिक्रमण मुक्त सरकारी भूमि उपलब्ध होने के बावजूद सर्विस रोड का अभाव है. सर्विस रोड बनने से मुख्य राजमार्ग पर यातायात का दबाव कम होगा. स्थानीय वाहन सुरक्षित आवाजाही कर सकेंगे. सांसद ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया है कि संबंधित तकनीकी टीम को स्थल निरीक्षण करने व ओवरब्रिज तथा सर्विस रोड के निर्माण के लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने संबंध में निर्देशित किया जाये.

बोकारो की यातायात व्यवस्था को लेकर एसपी के साथ चैंबर की बैठक

इधर, बोकारो चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने एसपी हरविंदर सिंह के साथ बैठक की. अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि जिला की यातायात व्यवस्था गंभीर व चिंताजनक हो गयी है. संरक्षक संजय बैद ने कहा कि आये दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं से जनहानि हो रही है. दुर्घटना के बाद सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, इससे भी लोगों को परेशानी होती है. महामंत्री राजकुमार जायसवाल ने कहा कि गलत साइड में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो. जोधाडीह मोड़ के पास की जाम की समस्या के स्थायी समाधान, सड़क दुर्घटनाओं के बाद सड़क जाम करने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने व बोकारो शहर की विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की गयी. इसके अलावा जैनामोड़ चौराहा व फुसरो ओवरब्रिज के पास लगने वाले जाम की समस्या को दूर करने की बात कही गयी. एसपी ने सभी मुद्दों पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही. लोगों से प्रेशर हॉर्न, साइलेंसर में अधिक आवाज करने वाले उपकरण का प्रयोग नहीं करने, हेलमेट पहनने और कागजात दुरुस्त रखने की अपील की. मौके पर विनय सिंह, नरेंद्र सिंह, अनूप भालोटिया, मुकेश अग्रवाल, शैलेंद्र जायसवाल, सुभाष जैन व अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola