Bokaro News : चलकरी में सोलर पावर प्लांट लगाने का रास्ता साफ

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : चलकरी में सोलर पावर प्लांट लगाने का रास्ता साफ

Bokaro News : त्रिपक्षीय बैठक में ग्रामीणों को पानी, बिजली, रोजगार देने पर प्रबंधन ने जतायी सहमति

विज्ञापन

Bokaro News : सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र की ओर से अधिग्रहीत क्षेत्र चलकरी में सोलर पावर प्लांट लगाने को लेकर एक साल से चल रहा विवाद गुरुवार को सुलझ गया. करगली ऑफिसर्स क्लब में हुई त्रिपक्षीय वार्ता कंपनी प्रबंधन ने ग्रामीणों को पानी, बिजली और रोजगार मुहैया कराने पर सहमति जतायी. वार्ता में प्रशासन से बेरमो एसडीएम मुकेश मछुआ, प्रबंधन में बीएंडके जीएम संजय कुमार झा तथा चलकरी के ग्रामीण शामिल थे. ग्रामीणों ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन ने 40 साल पहले जमीन अधिग्रहण किया, लेकिन उसमें खदान खोली और न ही कुछ काम किया. ग्रामीणों को कोई सुविधा भी नहीं दी. ग्रामीणों ने कहा कि गांव में पानी, बिजली की सुविधा तथा बेरोजगारों को रोजगार दिया जाये. ग्रामीणों का रास्ता, घर आदि को क्षतिग्रस्त नहीं किया जाये, तभी प्लांट लगाये. सीसीएल प्रबंधन ने पानी, बिजली व रोजगार पर तत्काल पहल करने का आश्वासन दिया. जीएम श्री झा ने कहा कि शुक्रवार से पानी व बिजली के लिए कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. निर्माणाधीन प्लांट में जो भी मजदूर काम करेंगे, उसमें चलकरी व आसपास के ग्रामीणों को प्राथमिकता दी जायेगी. अन्य समस्याओं का भी निदान किया जायेगा. मौके पर एसओइएंडएम जयशंकर प्रसाद, शंकर झा, कार्मिक प्रबंधक पीएन सिंह, पुष्पराज, जिप सदस्य अशोक मुर्मू, मुखिया अखिलेश्वर ठाकुर, पंसस इंद्रजीत मंडल, शिरोमणी मंडल, भुनेश्वर केवट, मनीरुद्दीन अंसारी, विजय मंडल, राज केवट, अशोक मंडल, दुर्गा सोरेन, लालेश्वर टुडू, अशोक ठाकुर, मो नन्हे आदि मौजूद थे. वार्ता के दौरान कुछ आदिवासियों ने नाराजगी जतायी. उनका कहना था कि आदिवासियों की कोई बात नहीं सुनी गयी.

सोलर प्लांट से ग्रामीणों को होगा लाभ : एसडीएम

एसडीएम मुकेश मछुआ ने कहा कि चलकरी में सोलर प्लांट लगने से ग्रामीणों को लाभ होगा. बिजली की व्यवस्था होगी. इलाके का विकास होगा. चलकरी की समस्याओं का निदान होगा.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola