खोरठा रत्न हीरालाल सोरेन की पुण्यतिथि मनी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 May 2024 11:35 PM
वक्ताओं ने कहा कि हीरालाल सोरेन झारखंड के प्रथम खोरठा संगीतकार थे.
जैनामोड़. बोकारो स्थित मधुडीह सेक्टर नौ में सोमवार की देर शाम खोरठा रत्न हीरालाल सोरेन का पुण्यतिथि मनायी गयी. उनकी प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धाजलि दी. वक्ताओं ने कहा कि स्व सोरेन झारखंड के प्रथम खोरठा संगीतकार थे. वे दूरदर्शन, रेडियो आकाशवाणी के संगीतकार व गीतकार के रूप में जाने जाते थे. मौके पर शांति, प्रदीप कुमार, दीपक, शिवकुमार सोरेन, महादेव मुर्मू, जीत लाल मरांडी, बाबू चांद मांझी, धनीराम मांझी, वंशी सिंह, नंदकिशोर मांझी, श्यामलाल, सरजू महतो, चंद्र देव कपरदार, रमेश सोरेन, जगदीश प्रसाद सोरेन आदि मौजूद थे.
ओरदाना में बिशु परब के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित
पेटरवार.
प्रखंड के ओरदाना पंचायत में दो जून को आयोजित होने वाली बिशु परब की सफलता के लिए मंगलवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यक्षता उप मुखिया युगल किशोर भोगता ने की. परब के सफल आयोजन के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए रणनीति बनायी गयी. पर्व के सफल संचालन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया. अध्यक्ष युगल किशोर भोगता, उपाध्यक्ष अयोध्या सिंह, सचिव राम किशोर ठाकुर, उप सचिव दामोदर ठाकुर, संगठन सचिव जयदीप महतो, वकील ठाकुर व मिथलेश महतो, कोषाध्यक्ष सपन सिंह, उप कोषाध्यक्ष शिवजीत सिंह व व्यवस्थापक शीतल महतो को बनाया गया. 32 लोगों को कार्यकारिणी समिति में सदस्य के रूप में चयन किया गया. मेला में छऊ नृत्य का आयोजन किया जायेगा. मौके पर लाल किशोर महतो, गोलक महतो, सुरेश भोगता, गणेश घासी, गंगा करमाली, टेकलाल महतो, पूरण भोगता, सुबोध महतो, पंकज महतो, प्रकाश करमाली, जितेंद्र महतो, अमित सिंह, गुलाब भोगता, नरेश हेंब्रम, दिनेश तुरी, रविंद्र करमाली, गोबिंद करमाली, मिथलेश करमाली, टिंकू सिंह, दीपक महतो, प्रेमजीत सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










