Bokaro News : तालाब में तैरता मिला युवक का शव, सनसनी

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : तालाब में तैरता मिला युवक का शव, सनसनी

Bokaro News : विवाद के बाद दो दिन पूर्व घर से निकला था युवक

विज्ञापन

Bokaro News : नावाडीह. थाना क्षेत्र के बिरनी पंचायत अंतर्गत बरवाडीह स्थित बास्कीबांध में शनिवार की सुबह एक युवक का तैरता शव मिलने से सनसनी फैल गयी. शव की पहचान गांव निवासी स्व गेदों महतो के पुत्र दुर्गा महतो ( 38 वर्ष) के रूप में हुई. घटना की जानकारी मिलते नावाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी दलबल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए चास भेज दिया. वहीं सूचना पर झामुमो युवा नेता अखिलेश महतो उर्फ राजू, स्थानीय मुखिया देवेंद्र महतो उर्फ जयनाथ महतो, पंसस गीता देवी आदि ने पहुंच कर परिजनों को ढाढ़स बंधाया. मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा महतो दो दिन पूर्व घर में तनाव होने के कारण घर से निकल गया था. उसकी पत्नी से घरेलू कार्य को लेकर विवाद हुआ था. मृतक अपने पीछे पत्नी बसंती देवी (32 वर्ष), पुत्री डॉली कुमारी और एक पुत्र को छोड़ गया है. फिलहाल उसकी मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola