बोकारो में ‘हम आपको सुनते हैं’ कार्यक्रम का आयोजन, 37 आवेदनों पर हुई सुनवाई

Updated:
विज्ञापन
09 | Prabhat Khabar Network

09 | Prabhat Khabar Network

बोकारो में आयोजित हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम में डीसी अजय नाथ झा ने 37 आवेदनों की सुनवाई की और अधिकारियों को त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए।

विज्ञापन

बोकारो: जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को हम आपको सुनते हैं (लोक संवाद) कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय सभागार में हुई. डीसी अजय नाथ झा ने 37 आवेदन पर सुनवाई की. हर आवेदक की समस्याओं को सुना. संबंधित विभागीय अधिकारी को मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध, पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

DC ने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के त्वरित व प्रभावी समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने निर्देश दिया कि प्राप्त सभी आवेदन पर निर्धारित समय-सीमा के अंदर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए आवेदकों को कार्रवाई की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराई जाये. उपायुक्त ने कहा कि जन शिकायत के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी.

विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों पर सुनवाई

हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम में राजस्व, भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन, सड़क, आवास सहित विभिन्न विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ. इस दौरान कई शिकायतों का संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में ऑन स्पॉट समाधान किया गया. वहीं, शेष मामलों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, एसी सुनील चंद्र, डीपीआरओ सफीक आलम, प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत हेमलता बून, एडीडीएस सुचिता किरण, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह व अन्य मौजूद थे.


विज्ञापन
C P Singh

लेखक के बारे में

By C P Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola