Bokaro News : बेमौसम बारिश से सब्जियों की फसल को क्षति

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बेमौसम बारिश से सब्जियों की फसल को क्षति

Bokaro News : बेमौसम बारिश से सब्जियों की फसल को काफी नुकसान हुआ है.

विज्ञापन

बोकारो में दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. सोमवार को जहां ओलावृष्टि हुई, वहीं मंगलवार को भी झमाझम बारिश हुई. देर रात तक बूंदा-बांदी होती रही. बेमौसम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है, लेकिन सब्जियों की फसल को काफी नुकसान हुआ है. इससे किसान चिंतित हैं. आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है. बेमौसम बारिश से फसल खराब होने के कारण सब्जियों की कीमतें बढ़ गयी है. गेहूं, सरसों, चना की खेती को भी भारी नुकसान हुआ है. इन फसलों का उत्पादन घटने की आशंका है. आंधी से कई जगह घर का छप्पर उड़ गया तो कहीं पेड़ की टहनी गिर गयी. पिंड्राजोरा क्षेत्र के किसान लंबोदर महतो, विजय कुमार महतो, मोतीलाल महतो, योगेश्वर महतो, युधिष्ठिर महतो, विद्याधर गोराई आदि ने बताया कि सब्जी की खेती पूरी तरह बर्बाद होने की कगार पर है. बारिश का असर दो-तीन दिन बाद सब्जियों के पौधों पर होता है.

सर्दी-खांसी, वायरल इंफेक्शन के मामले बढ़े

बेमौसम बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण सर्दी-खांसी, वायरल इंफेक्शन और एलर्जी जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ने लगती हैं. ऐसे में जरूरी है कि सेहत का खास ख्याल रखा जाये. ऐसे मौसम में ताजा और घर का बना भोजन खाये, तला-भुना या जंक फूड से परहेज करें. मौसमी फल और हरी सब्जियां जरूर लें, ठंडी चीजों से दूर रहे, विटामिन-सी से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए. एक्सरसाइज और योगासन करें, सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीये. रात में हल्दी वाला दूध लें. लगातार सर्दी, खांसी, बुखार या कमजोरी महसूस हो रही है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

आंधी से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित

बारिश और तेज आंधी के कारण पिंड्राजोरा फीडर से जुड़े कई गांवों में दो दिनों से बिजली गुल है. कुमारदागा दुर्गा मंदिर स्थित टोला में हाइ वोल्ट तार गिर गया है. काशीझरीया, बाजुड़ीह, कुरा, कुरमा सहित कई गांवों में सोमवार की रात से ही बिजली नहीं है.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola