Bokaro News : सीटीपीएस : सप्लाई मजदूरों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : हाजिरी बना कर बैठे रहे मजदूर

विज्ञापन

Bokaro News : विभिन्न मांगों को लेकर चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट में बुधवार से चल रहे डीवीसी ठीकेदार मजदूर संघ का टूल डाउन आंदोलन दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा. दूसरे दिन भी मजदूर हाजिरी बनाकर बैठे रहे. हालांकि प्रबंधन ने यूनियन नेताओं के साथ वार्ता का प्रयास किया, मगर वे तैयार नहीं हुए. संघ के सचिव राजेंद्र कुमार ठाकुर ने बताया कि सुबह यूनियन के पांच लोगों को वार्ता के लिए एचओपी कार्यालय बुलाया गया था, मगर मजदूरों की संख्या अधिक होने के कारण प्रबंधन वार्ता के लिए तैयार नहीं हुआ. बाद में प्रबंधन की तरफ से मीटिंग हॉल में संघ के नेताओं को बुलाया गया, मगर वे नहीं जाकर एचओपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते रहे. सचिव राजेंद्र कुमार ठाकुर ने बताया कि अब जो भी वार्ता होगी वह संघ के अध्यक्ष राजू महतो की उपस्थिति में होगी. इधर प्लांट के एचओपी वीएन शर्मा ने बताया कि उन्होंने वार्ता के लिये संघ के स्थानीय नेताओं को बुलाया था, मगर वे तैयार नहीं हुए. प्रदर्शन में मो. आजाद, बोधी महतो, परमेश्वर महतो, राजेश विश्वकर्मा, बाल्मिकी गुप्ता, इबराहुल हक, उमेश ठाकुर, जसबिंदर सिंह, विक्रम थापा, तरुण कुमार, प्रदीप आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola