जारंगडीह में सीपीएम जिला कमेटी की बैठक

जारंगडीह में सीपीएम जिला कमेटी की बैठक
कथारा. सीपीएम जिला कमेटी की बैठक शनिवार को जारंगडीह स्थित सीटू कार्यालय में हुई. राज्य मंडल सदस्य रामचंद्र ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित थे. वक्ताओं ने कहा कि आसन्न लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए बोकारो जिला में पार्टी पूरी ताकत झोंकेगी. गिरिडीह व धनबाद सीट में भाजपा को हराने वाले उम्मीदवार के समर्थन में राज्य कमेटी के दिशा-निर्देश पर उतरा जायेगा. जिला सचिव भागीरथ शर्मा ने पिछले कार्यों की रिपोर्ट तथा आगे का काम का प्रस्ताव रखा. इसे पारित किया गया. बैठक की अध्यक्षता पीके विश्वास ने की. इस अवसर पर एसबी सिंह दिनकर, श्याम सुंदर महतो, सकुर अंसारी, राकेश कुमार, विजय भोई, मनोज पासवान, खेमलाल महतो, सत्यनारायण महतो आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










