Bokaro News: चास एसडीपीओ पर हमला मामले में पार्षद प्रत्याशी के पति का जेल

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 24 Feb 2026 11:26 PM

विज्ञापन

Bokaro News: मतदान केंद्रों पर उपद्रव करनेवालों पर होगी कानूनी कार्रवाई, उपलब्ध सभी वीडियो फुटेज व फोटो की हो रही जांच.

विज्ञापन

बोकारो, नगर निकाय चुनाव के बाद बोकारो पुलिस ने मंगलवार से उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई करना शुरू कर दिया है. चीरा चास स्थित वार्ड दो मतदान केंद्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चास वन विश्रामागार के समीप वार्ड 32 मतदान केंद्र सहित अन्य केंद्रों पर उपद्रव करनेवालों पर प्राथमिकी दर्ज होने लगी है. 23 फरवरी को मतदान केंद्र संख्या 32 में चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार पर हमला कर घायल करनेवाले वार्ड 32 के पार्षद प्रत्याशी रेखा देवी के पति सह पूर्व पार्षद रामाशंकर सिंह को चास पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया. रामाशंकर पर सरकारी कामकाज में बाधा डालने सहित अन्य आरोप लगाया गया है. चीरा चास में सोमवार को मतदान केंद्र के अंदर उपद्रव करने वालों को भी चिन्हित किया जा रहा है. बीडीओ डॉ प्रदीप कुमार के साथ दुर्व्यवहार करनेवालों की भी पहचान करने को लेकर वीडियो फुटेज व फोटो की जांच की जा रही है. एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि मतदान केंद्र पर असंवैधानिक हरकत करनेवालों पर पुलिस गंभीर है. जांच शुरू कर दी गयी है. किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जायेगा.

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola