Bokaro News : ठेकेदार मजदूर यूनियन ने निकाला जुलूस

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : ठेकेदार मजदूर यूनियन ने निकाला जुलूस

Bokaro News : हड़ताल के समर्थन में ठेकेदार मजदूर यूनियन की ओर से जुलूस निकाला गया.

विज्ञापन

ललपनिया. हड़ताल के समर्थन में ठेकेदार मजदूर यूनियन की ओर से जुलूस निकाला गया और टीटीपीएस के प्रशासनिक भवन के समक्ष गेट मीटिंग की गयी. संबोधित करते हुए यूनियन महासचिव इफ्तेखार महमूद ने कहा कि नया श्रम कानून मजदूरों को कानूनी तौर पर गुलाम बनाने का प्रयास है. श्रम न्यायालय को खत्म कर दिया गया है और श्रम अधिकारियों की शक्ति नियोजकों को दे दी गयी. अंतिम सांस तक नये श्रम कानून के खिलाफ लड़ाई जारी रखी जायेगी. मौके पर यूनियन के उप महासचिव समीर कुमार हलदार, जागेश्वर शर्मा, मुकुंद साव, धनेश्वर रविदास, किसान सभा के प्रखंड संयोजक देवानंद प्रजापति, डेगलाल महतो, सुगन सोरेन, वकील प्रजापति, संजय करमाली, सलीम अंसारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola