ePaper

Bokaro News : गोमिया में कांग्रेस का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह

Updated at : 23 Jun 2025 12:35 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : गोमिया में कांग्रेस का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह

Bokaro News : गोमिया प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में संगठन सृजन, संविधान बचाओ अभियान और नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

ललपनिया, गोमिया प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में संगठन सृजन, संविधान बचाओ अभियान और नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय ने की. मुख्य रूप में जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता मौजूद थे. उन्होंने कहा कि देश का संविधान और लोकतंत्र आज गंभीर खतरे में है. इसे बचाने के लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक होकर सड़क पर उतरने की आवश्यकता है. भाजपा झूठे वादों के दम पर सत्ता में आयी. देश की गंगा-जमुनी तहजीब को तोड़ने का प्रयास हो रहा है. कार्यक्रम के दौरान पार्टी के नवनियुक्त प्रखंड उपाध्यक्ष अभय सिन्हा, महासचिव चंद्रशेखर प्रसाद समेत शेखर पासवान, तसब्बर आलम, मो फिरोज, बघराम मांझी, सुजीत मिश्रा, परवेज आलम, संजय सिन्हा, अनवर हुसैन, अखलाक अहमद को नियुक्ति पत्र दिया गया. मौके पर बतौर पर्यवेक्षक सुबोध मिश्रा, महासचिव रामकिशुन रविदास, एनुल होदा, प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुर्शिद अली, मंडल अध्यक्ष विजय प्रसाद, जिला सचिव गौतम चौधरी, कार्यालय प्रभारी बनमाली बाउरी, फिरोज खान, अख्तर अंसारी, अकबर हुसैन, जीतू पांडेय, संजय अग्रवाल, इमामुल अंसारी आदि उपस्थित थे. संचालन कृष्णा सिंह ने किया.

मो सनाउल्लाह बने कांग्रेस के प्रखंड महासचिव

बेरमो. कथारा क्षेत्र के राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (इंटक) नेता मो सनाउल्लाह को कांग्रेस का पेटरवार प्रखंड महासचिव बनाया गया है. नियुक्ति पत्र जिला अध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता ने सौंपा है. इस अवसर पर पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष मो शब्बीर अंसारी, परवेज आलम, गुलाम मुस्तफा आदि उपस्थित थे. यूनियन के कथारा क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, क्षेत्रीय सचिव विलसन फ्रांसिस, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुषमा कुमारी, क्षेत्रीय सहसचिव जितेन्द्र पासवान, इस्लाम अंसारी, उत्तम कुमार आदि इस पर हर्ष जताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola