वेदांता इलेक्ट्रोस्टील की मनमानी के खिलाफ होगा आंदोलन : अमर बाउरी
Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Apr 2020 10:57 PM
चंदनकियारी : चंदनकियारी विधायक सह पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने शुक्रवार को वेदांता इलेक्ट्रोस्टील की मनमानी व प्रवासी मजदूरों की समस्याओं को लेकर चंदनकियारी स्थित अपने आवास में एक दिवसीय उपवास रखा. उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों की स्थिति अत्यंत दयनीय है. इस स्थिति से निबटने के लिए झारखंड सरकार प्रभावी […]
चंदनकियारी : चंदनकियारी विधायक सह पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने शुक्रवार को वेदांता इलेक्ट्रोस्टील की मनमानी व प्रवासी मजदूरों की समस्याओं को लेकर चंदनकियारी स्थित अपने आवास में एक दिवसीय उपवास रखा. उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों की स्थिति अत्यंत दयनीय है. इस स्थिति से निबटने के लिए झारखंड सरकार प्रभावी कदम उठाये. मजदूरों की सहायता के लिए हेमंत सरकार की ओर से जारी एप कारगर नहीं है. इसमें काफी तकनीकी पेच है. सरकार से आग्रह है कि जिस प्रकार एक देश दूसरे देश मे रह रहे नागरिकों के लिए एंबेसी बनाती है, ठीक उसी प्रकार राज्य सरकार भी एंबेसी बनाए.
इसमें राज्य के 81 विधायकों को जोड़ते हुए उनसे विधानसभाओं से बाहर फंसे मजदूरों की सूची ली जाए. इसी सूची के आधार पर एक-साथ दूसरे राज्यों में अपने लोगों के लिए खाद्यान्न व अन्य जरूरी सामग्री पहुचायी जाए. सरकार द्वारा सभी विधायकों को अपने अपने क्षेत्रों से बाहर फंसे मजदूरों को देने के लिए विधायक मद से दी जाने वाली 25-25 लाख की राशि नाकाफी है. इस राशि से मात्र 12 लोगों को ही सहायता कर सकते हैं. जहां हर विधानसभा क्षेत्र से हजारों हजार मजदूर फंसे हुए हैं, ऐसी स्थिति में अन्य लोग लाभाविंत नहीं हो सकेंगे. श्री बाउरी ने कहा कि वेदांता इलेक्ट्रोस्टील लिमिटेड कंपनी ने लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री के निर्देशों को दरकिनार करते हुए 700 मजदूरों को हटा दिया है.
प्रबंधन अगर मजदूरों के पक्ष में जल्द से जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठती है तो बाध्य होकर जन आंदोलन किया जाएगा. मजदूरों को हटाये जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से आग्रह किया कि मामले को गंभीरता से समझे और अभी के विषम परिस्थिति के समय किसी भी मजदूर या कर्मचारी को न हटाए जाने का निर्देश वेदांता प्रबंधन को दे. कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी संस्थाओं से आग्रह भी किया है कि इस आपदा और विषम परिस्थिति में किसी भी मजदूर को या कर्मचारी को ना हटाया जाए और उन्हें समय पर उनका वेतन दिया जाए.उमाकांत रजक ने भी दी आंदोलन की चेतावनीबोकारो. राज्य के पूर्व मंत्री और आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत रजक ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सियालजोरी स्थित वेदांता इलेक्ट्रोस्टील लिमिटेड कंपनी द्वारा लॉकडाउन के दौरान करीब सात सौ मजदूरों का छंटनी करना अमानवीय और अनुचित है.
इन मजदूरों काे पुनः बहाल नहीं किया तो लॉकडाउन के बाद जोरदार आंदोलन किया जायेगा. श्री रजक ने केंद्र व राज्य सरकार से कंपनी के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई कर छंटनी किये गये मजदूरों को बहाल कराने की मांग की.अनुबंधों में आया ठहराव अस्थायी : इलेक्ट्रोस्टील वेदांतासंवाददाता4बोकारो. लॉकडाउन के फलस्वरूप विनिर्माण इकाइयों के नकदी प्रवाह पर नकारात्मक असर के कारण इलेक्ट्रोस्टील वेदांता ने कुछ परिष्करण लाइनों को अस्थायी रूप से रोक कर अपना संचालन कम किया है. इससे कुछ अनुबंधों में अस्थायी ठहराव आया है. कंपनी में केंद्र-राज्य सरकारों द्वारा जारी कोविड 19 के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए संयंत्र की महत्वपूर्ण इकाइयों में कम क्षमता के साथ उत्पादन किया जा रहा है. यह जानकारी शुक्रवार को संयंत्र के पीआरओ विवेक आनंद ने प्रेस विज्ञप्ति से दी. श्री आनंद ने कहा कि सामाजिक परिशोधन उपायों को पूरा करने व आपूर्ति की कड़ी से बाहर आने वाली संबंधित चुनौतियां के साथ ही कम मांग को पूरा करने के लिए ऐसा किया गया है.
आकस्मिक सेवा के कारण उत्पादन चालू, श्री आनंद ने बताया कि इस संबंध में कई ऐसे संदेश आ रहे हैं, जो उक्त दर्द को समझे बिना फैलाये जा रहे हैं. देश व अर्थव्यवस्था फिलहाल बहुत कठिन दौर से गुजर रहा है. संयंत्र ने अपने ठेकेदारों से उन प्रभावित लोगों की देखभाल करने का आग्रह किया है, जिन्हें इस समय घर पर रहने को कहा गया है. कंपनी हमेशा सदैव बड़े पैमाने पर समाज सेवा की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम हैं. आकस्मिक सेवा में होने के कारण संयंत्र को चालू रखा गया है. 7000 से अधिक प्रत्यक्ष व लगभग 15000 परिवारों की आजीविका को पूरा करने के लिए संयंत्र चलाया जा रहा है, जो अप्रत्यक्ष रूप से हम से संबंधित हैं.प्रभावित होने वाले अनुबंध निलंबित : श्री आनंद ने बताया : वैश्विक स्थिति के प्रभावित होनेवाले अनुबंध निलंबित किये गये हैं. उन्होंने कहा कि स्थानीय समुदाय को निरंतर समर्थन सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर समीक्षा की जाएगी. इलेक्ट्रोस्टील एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट होने के नाते कठिन समय के दौरान विभिन्न पहलुओं के जरिये बड़े पैमाने पर समुदाय का समर्थन करने के अपने प्रयासों को जारी रखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










