Bokaro News : नहाय-खाय से चैती छठ शुरू

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : नहाय-खाय से चैती छठ शुरू

Bokaro News : चार दिवसीय चैती छठ रविवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ.

विज्ञापन

चार दिवसीय चैती छठ रविवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ. व्रतियों के घरों में कबहुं ना छूटी छठि मइया, हमनी से बरत तोहार… जैसे छठ की गीत गाये जा रहे हैं. रविवार को व्रतियों ने स्नान के बाद पूजा की और कद्दू-भात का प्रसाद खाया. सोमवार को पूरे दिन उपवास के बाद शाम में खीर व रोटी से खरना होगा. इसके बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास रखते हुए छठ व्रती मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे. बुधवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पारण के साथ व्रत पूरा होगा.

छठ घाटों की हुई सफाई

इधर, टू टैंक गार्डेन सेक्टर तीन, सिटी पार्क सेक्टर वन, जगन्नाथ मंदिर सेक्टर चार, सूर्य सरोवर सेक्टर पांच, सूर्य मंदिर सेक्टर चार एफ, कुलिंग पौंड-सेक्टर नौ सहित बोकारो-चास के विभिन्न छठ घाटों की सफाई व रंग-रोगन का काम लगभग पूरा कर लिया गया है. श्रद्धालुओं ने रविवार काे घाटों को अंतिम रूप दिया.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola