Bokaro News : मर्यादा के साथ मनायें रामनवमी का पर्व : डीसी
Updated at : 27 Mar 2026 12:54 AM (IST)
विज्ञापन

Bokaro News : शांति, अनुशासन व सामाजिक सौहार्द बनायें रखे
विज्ञापन
Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. रामनवमी पर डीसी अजय नाथ झा ने बोकारोवासियों को शुभकामनाएं दी. गुरुवार को बयान जारी करते हुए डीसी ने पर्व को मर्यादा, शांति व आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की. कहा कि पर्व आदर्शों व धार्मिक आस्था का प्रतीक है. गरिमा के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है. किसी भी प्रकार के उन्माद व अतिरेक में भड़काऊ भाषणों व अश्लील गानों से परहेज करें. जुलूस व शोभा यात्रा में महिलाओं व बच्चों की भागीदारी को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जाये. आयोजन कमेटी अपने सभी वालेंटियर्स को पहचान पत्र दें. प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट का सख्ती से अनुपालन करें.
उपायुक्त ने मेलाटांड़ में चैती दुर्गापूजा पंडाल व लाठी खेल स्थल का किया निरीक्षण
पेटरवार.
पेटरवार प्रखंड अंतर्गत बुंडू पंचायत के मेलाटांड़ वीणा परिषद में आयोजित चैती दुर्गा पूजा महोत्सव पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने गुरुवार को अनुमंडल व प्रखंड के पदाधिकारियों के साथ पूजा पंडाल का निरीक्षण किया. वीणा परिषद के पूजा पंडाल पर पहुंचने पर पूजा समिति की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया. उपायुक्त ने मत्था टेक कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया. समिति की ओर से उपायुक्त, बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ, बेरमो पुलिस उपाधीक्षक वशिष्ठ नारायण सिंह, पेटरवार अंचल अधिकारी अशोक राम, बीडीओ संतोष कुमार महतो, थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया. डीसी व अधिकारियों ने वीणा परिषद के प्रांगण में पूजा समिति की ओर से गुरुवार की रात होने वाली लाठी खेल प्रतियोगिता के स्थल का भी निरीक्षण किया. उन्होंने सभी को रामनवमी पर्व और चैती दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी.इस अवसर पर बुंडु पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति, वीणा परिषद के संरक्षक अजित प्रसाद, अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद, भोला प्रसाद, देव रंजय कुमार, विकास जायसवाल, चंद्र शेखर प्रसाद, रितेश सिन्हा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.कसमार में रामनवमी की तैयारियों का डीसी ने लिया जायजा
कसमार.
रामनवमी पर्व को लेकर गुरुवार को डीसी अजय नाथ झा, बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ, एसडीओपी बीएन सिंह, इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह कसमार पहुंचे. तैयारियों का जायजा लिया. अधिकारियों ने कसमार स्कूल चौक स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में ग्रामीणों एवं पूजा समितियों के सदस्यों से संवाद कर रामनवमी का पर्व शांति, सौहार्द और अनुशासन के साथ मनाने की अपील की. इस मौके पर सीओ नरेंद्र कुमार सिंह, बीडीओ नम्रता जोशी, थाना प्रभारी कुंदन कुमार आदि मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




