कार ने खड़ी मिल्क वैन में मारी टक्कर मारी, नौ लोग घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 May 2024 11:32 PM
पेटरवार थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के समीप हुई घटना
पेटरवार. पेटरवार थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के निकट अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़ी एक मिल्क वैन में जोरदार टक्कर मार दी. इससे कार सवार नौ लोग घायल हो गए. घायलों में महिला, पुरुष और बच्चे भी शामिल है. घटना शुक्रवार की शाम 4.30 बजे की है. जानकारी के अनुसार धनबाद जिले के डिगवाडीह निवासी जितेंद्र तांती अपने परिजनों के साथ रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना कर कार (जेएच 10 सी पी 3812) से अपने परिजनों के साथ डिगवाडीह लौट रहे थे. इस दौरान पेटरवार के एक पेट्रोल पंप के पास किसी वाहन ने कार चालक को चकमा दे दिया. इस कारण चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़ी मिल्क वैन ( जेएच 09 बी डी 5412) में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में प्रियंका देवी (30 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गयी. उनको बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया गया. इसके अलावा जितेंद्र तांती (42 वर्ष), निरुपा देवी (35 वर्ष), सिकंदर तांती (38 वर्ष), तुषार कुमार (14 वर्ष), माही कुमारी (6 वर्ष), डोली कुमारी (11 वर्ष), लखी कुमार (7 वर्ष), संध्या कुमारी ( 21 वर्ष) घायल हो गए. जिनका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में किया गया. सभी लोग डिगवाडीह और सिंदरी के निवासी बताए जाते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










