Bokaro News : डिवाइडर से टकरायी कार, युवक की मौत
Author Janak singh choudhary
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो सेक्टर चार में एक कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गयी. इसमें एक युवक की मौत हो गयी.
विज्ञापन
सेक्टर चार थाना क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर बोकारो जेनरल अस्पताल के गेट नंबर दो के समीप गुरुवार की देर रात को एक कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गयी. कार में सवार जमुनियाटांड़ निवासी 22 वर्षीय अभिषेक रजवार की मौके पर ही मौत हो गयी. कार में सवार अन्य युवक घायल हो गये. सूचना पर पुलिस पहुंची और कार को जब्त कर जांच शुरू की.
संतुलन बिगड़ने के कारण हुई दुर्घटना
जानकारी के अनुसार अभिषेक चार दोस्तों के साथ स्टेशन जा रहा था. संतुलन बिगड़ जाने के कारण यह दुर्घटना हुई. इधर, परिजन शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव ले गये. घायल युवक आगरडीह, मोदीडीह व पचौरा के रहने वाले हैं. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










