Bokaro News : परीक्षा केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ प्रवेश नहीं कर सकेंगे अभ्यर्थी

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : परीक्षा केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ प्रवेश नहीं कर सकेंगे अभ्यर्थी

Bokaro News : उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर बोकारो में 27 केंद्र बनाये गये हैं.

विज्ञापन

12 अप्रैल को होने वाली झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन को लेकर शनिवार को डीसी अजय नाथ झा ने गोपनीय कार्यालय कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी केंद्राधीक्षकों, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, परीक्षा ऑब्जर्वर, फ्लाइंग स्क्वाड व पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. कहा कि पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट व संबंधित पुलिस पदाधिकारी/जवान सुबह 4:30 बजे बोकारो कोषागार पहुंच कर प्रश्न पत्र बॉक्स और इसकी चाबी का मिलान सुनिश्चित करेंगे. सुबह छह बजे तक संबंधित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना अनिवार्य होगा. केंद्राधीक्षकों को समय पर परीक्षा केंद्र खोलने व तीसरी पाली के लिए टीमों को समय पर पुनः कोषागार पहुंचने के निर्देश दिया गया. डीसी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्रों में पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट व केंद्राधीक्षक को छोड़ कर किसी भी अधिकारी या कर्मी द्वारा मोबाइल फोन का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. डीसी ने कहा कि आयोग की ओर से जारी एसओपी का अक्षरशः अनुपालन किया जाये. लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. परीक्षार्थियों का प्रवेश सघन जांच के बाद ही होगी. बायोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य रूप से हो, मोबाइल, पेजर, ब्लूटूथ, स्मार्ट हैंड वाच जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ प्रवेश नहीं होगा.

विधि-व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश

डीसी ने चास और बेरमो एसडीएम को परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 163 लागू करने का निर्देश दिया. जिला शिक्षा पदाधिकारी से कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे, बायोमीट्रिक उपस्थिति और फ्रिस्किंग (तलाशी) आदि की व्यवस्था दुरूस्त रहे. बताते चलें कि जिला में 27 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जहां 12,840 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. मौके पर परीक्षा के नोडल पदाधिकारी अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, एनडीसी प्रभाष दत्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, जिला कोषागार पदाधिकारी गुलाब चंद उरांव, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola