Bokaro News : वक्फ कानून में संशोधन के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 18 Apr 2025 11:18 PM

विज्ञापन

Bokaro News : वक्फ कानून में संशोधन के विरोध में बेरमो कोयलांचल में राजनीतिक व सामाजिक संगठनों और नागरिक मंच द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जायेगा.

विज्ञापन

गांधीनगर. वक्फ कानून में संशोधन के विरोध में बेरमो कोयलांचल में राजनीतिक व सामाजिक संगठनों और नागरिक मंच द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. यह निर्णय परमवीर अब्दुल हामिद स्मृति भवन शोमुवा कार्यालय संडे बाजार में शुक्रवार को हुई बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता विकास सिंह ने की.

सरकार पर साधा निशाना

भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य भुनेश्वर केवट ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वक्फ कानून में किया गया संशोधन संविधान की मूल भावना के विपरीत है. यह अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर हमला है और न्यायिक सिद्दांतों को कुचलता है. जनता को वक्फ कानून के विषय में पर्याप्त जानकारी नहीं है, इसलिए आवश्यक है कि समाज को जागरूक किया जाये. नागरिक मंच के बैनर तले व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा, ताकि लोकतांत्रिक व संवैधानिक तरीके से इस कानून का विरोध किया जा सके. विकास सिंह ने कहा कि यह न केवल धार्मिक संस्थाओं पर आघात करता है, बल्कि अल्पसंख्यकों की आत्मनिर्णय और स्वायत्तता की भावना को भी दबाता है. यह कदम वक्फ की जमीन को कॉरपोरेट घरानों को सौंपने की मंशा से उठाया गया है. बैठक में मिनहाज मंजर, शेर मोहम्मद, पीर बक्स, मोहम्मद रज्जाक अंसारी, तजमूल अंसारी समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे. बैठक का संचालन यूनाइटेड मिल्ली फोरम के प्रदेश महासचिव अफजल अनीस ने किया. स्वागत शोषित मुक्ति वाहिनी के महासचिव मुन्ना सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन रतन निषाद ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola