Bokaro News : अशोकाष्टमी पर्व पर बुद्ध विहार संघ ने निकाली की शोभा यात्रा
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 27 Mar 2026 1:01 AM
Bokaro News : चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती आयोजन, जगह-जगह हुआ स्वागत
Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. सेक्टर चार स्थित बुद्ध विहार में बुद्ध विचार संघ की ओर से अशोकाष्टमी पर्व गुरुवार को मनाया गया. चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा चास तेलीडीह रोड, फोरलेन सेक्टर 12, आदर्श कॉलोनी मोड़ पहुंची. यहां आदर्श को-ऑपरेटिव सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह सहित अन्य लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया. बीएमपी मोड़ पर झारखंड कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो, अजय कुशवाहा, सुनील महतो, लालजी महतो आदि ने शोभा यात्रा की अगुवानी की. उकरिद मोड़ पर मृत्युंजय मेहता, बीपी कुशवाहा, केएन सिंह आदि ने नेतृत्व किया. नया मोड़ बिरसा चौक पर शोभा यात्रा में शामिल लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. चास अशोक पथ के समीप बुद्ध विचार संघ कोषाध्यक्ष एपी वर्मा ने महाप्रसाद खीर का वितरण किया. धर्मशाला मोड़ पर समाजसेवी रामाशीष प्रसाद ने सभी का स्वागत किया. कुशवाहा भवन पहुंचने पर संकल्प सभा की गयी. भंते एमके राजन ने सभी को त्रिशरण पंचशील का पाठ करते हुए सम्राट अशोक के विचारधाराओं से अवगत कराया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष अजय कुमार, महासचिव सुनील प्रसाद, अशोक कुमार, ललन आनंदकर, अवधेश कुमार सिंह, सुनील गांधी, संजय पासवान, कुंवर सिंह कुशवाहा, चंद्रशेखर उर्फ मंटु, ओम प्रकाश, राजेश प्रसाद, त्रिलोकी नाथ सिंह, राजू रंजन, अरविंद कुमार मेहता, प्रवीण मेहता, गोपाल प्रसाद सिंह, धर्मेंद्र पटेल, आरपी सिन्हा सहित अन्य सक्रिय रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










